Maharajganj: पारिवारिक कलह ने लिया हिंसक रूप, बाप-बेटे में जमकर हुई हाथापाई

महराजगंज के नौतनवा में संपत्ति के बंटवारे को लेकर पिता और पुत्र के बीच जमकर हाथापाई हुई। सीओ कार्यालय में शिकायत के बाद भी मामला हिंसक हो गया, जिसके बाद डायल 112 ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 16 April 2026, 11:20 PM IST

Maharajganj: जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खरगबरवा में संपत्ति विवाद को लेकर पिता और पुत्र के बीच तीखी नोकझोंक के बाद हाथापाई हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

संपत्ति के बंटवारे को लेकर लंबे समय से था तनाव

मिली जानकारी के अनुसार, खरगबरवा निवासी लालचंद और उनकी पत्नी मेवाती के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। मेवाती वर्तमान में अपने बड़े बेटे विनोद के साथ अलग रहती हैं। विवाद की मुख्य जड़ संपत्ति का बंटवारा बताया जा रहा है, जिसे लेकर परिवार के दो पक्षों में काफी समय से तनातनी बनी हुई है।

चौकी में सुलह के बाद भी नहीं थमा विवाद

बताया जा रहा है कि इस मामले में पूर्व में संपतिहा चौकी पर दोनों पक्षों को बुलाकर सुलह-समझौता भी कराया गया था। हालांकि, समझौते के बावजूद मामला शांत नहीं हुआ। बीते कल मेवाती अपने बेटे विनोद के साथ न्याय की गुहार लगाने सीओ (CO) नौतनवा के कार्यालय भी पहुंची थीं।

BIG NEWS: नोएडा में मजदूरों की हड़ताल पर सियासत, सपा डेलिगेशन आने से पहले नेताओं को किया नजरबंद

शाम को बिगड़े हालात, मौके पर पहुंची पुलिस

आज देर शाम एक बार फिर उसी पुराने विवाद को लेकर घर में कहासुनी शुरू हुई। बहस इतनी बढ़ गई कि पिता और पुत्र आपस में भिड़ गए और उनके बीच हाथापाई शुरू हो गई। शोर-शराबा सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद डायल 112 के सिपाही तुरंत मौके पर पहुंचे।

Gorakhpur: रिजल्ट से निराशा बनी मौत की वजह, 10वीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

पुलिस प्रशासन का बयान

इस पूरे मामले पर नौतनवा थाना प्रभारी (SO) पुरुषोत्तम राव ने बताया:

"यह पिता और पुत्र के बीच का आपसी विवाद है। हाथापाई की सूचना मिलने पर पुलिस टीम भेजी गई थी। फिलहाल स्थिति शांत है और दोनों पक्षों को कल थाने पर बुलाया गया है, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।"

Location :  Maharajganj

Published :  16 April 2026, 11:20 PM IST