Maharajganj: नौतनवा में भाजपा का बूथ सम्मेलन, कार्यकर्ताओं को मिला जीत का मंत्र

आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने नौतनवा में बूथ सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा गोरक्ष क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री राजेश पाल चौधरी मौजूद रहे।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 22 July 2026, 11:48 PM IST

Maharajganj: आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने नौतनवा में बूथ सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा गोरक्ष क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री राजेश पाल चौधरी मौजूद रहे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। प्रत्येक कार्यकर्ता को केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करना होगा।

महराजगंज: बैंकों की लापरवाही पर CDO का सख्त रुख, दे डाली ये बड़ी चेतावनी; युवाओं को ऋण पर कही ये बड़ी बात

विधायक ने बूथ अध्यक्ष में भरा जोश

सम्मेलन को संबोधित करते हुए नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने बूथ प्रभारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से कमर कसने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाकर ही पार्टी पुनः ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

सम्मेलन के दौरान संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन, मतदाता संपर्क अभियान तथा आगामी चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

Maharajganj News: महराजगंज में 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी

ये कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में मौजूद लोग कार्यक्रम में बाबू नंदन शर्मा, लालचंद चौधरी, ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, समेत तमाम भाजपा नेता, बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी और भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Location :  Maharajganj

Published :  22 July 2026, 11:43 PM IST