
डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने बच्चों को दवा खिलाकर किया कार्यक्रम का शुभारंभ (Img: Dynamite News)
Maharajganj: महराजगंज जिले में बच्चों और किशोर-किशोरियों को कृमि संक्रमण से मुक्त रखने और उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए सोमवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम अगस्त 2026 का शुभारंभ हुआ। सिविल लाइन स्थित मदरसा जामिया रिजविया नूरुल उलूम में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सहभागिता कर अभियान की शुरुआत की।
कार्यक्रम में बच्चों और किशोर-किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि स्वस्थ बचपन ही मजबूत समाज की नींव है। बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के साथ ही स्वच्छता, पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी बेहद जरूरी है।
ये भी पढ़ें- एक तीर से तीन शिकार! तेजस्वी ने निकाला सृजन का जिन्न, कटघरे में खड़े हुए केंद्र, नीतीश और भाजपा
बच्चों को दवा खिलाते पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी (Img: Dynamite News)
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के तहत बच्चों एवं किशोर-किशोरियों में कृमि संक्रमण की रोकथाम और उनके स्वास्थ्य में सुधार पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अभियान के माध्यम से स्वच्छता संबंधी आदतों को बढ़ावा देने और बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- एक-दो लाख नहीं, 7 लाख से ज्यादा हुए गायब… बैंक पर भरोसा करना ग्राहक को पड़ा भारी!
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने मदरसा परिसर में वृक्षारोपण भी किया। पौधा लगाकर अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के साथ जनपद को स्वच्छ और हरित बनाने का संदेश दिया। इस दौरान लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की गई। अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण को प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बताते हुए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन पर जोर दिया।
Location : Maharajganj
Published : 10 August 2026, 12:57 PM IST
Topics : Child Health Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) National Deworming Program tree plantation UP News