नौतनवा में वन स्टॉप सेंटर का शुभारंभ, महिलाओं को एक ही स्थान पर मिलेगी ये सुविधाएं

महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को नई मजबूती देने की दिशा में नौतनवा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। अब हिंसा, उत्पीड़न या किसी भी तरह की परेशानी का सामना कर रही महिलाओं और बालिकाओं को एक ही स्थान पर कानूनी, चिकित्सीय, मनोवैज्ञानिक और अन्य जरूरी सहायता मिल सकेगी।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 6 July 2026, 11:25 PM IST
google-preferred

Maharajganj: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सहायता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नौतनवा में वन स्टॉप सेंटर (सखी केंद्र) का शुभारम्भ नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी और DPO क्षमानाथ राय ने फीता काटकर किया।

शुभारम्भ के दौरान उपस्थित विधायक ने कहा कि यह केंद्र हिंसा, उत्पीड़न और संकट की स्थिति से जूझ रही महिलाओं को एक ही स्थान पर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराएगा।

एक ही छत के नीचे मिलेंगी ये मदद

वन स्टॉप सेंटर में पीड़ित महिलाओं को चिकित्सा सहायता, कानूनी परामर्श, मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग, अस्थायी आश्रय तथा पुलिस सहायता जैसी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएंगी।

महराजगंज में तेंदुए का आतंक, युवक पर पीछे से जानलेवा हमला, गांव में दहशत का माहौल

महिलाओं को मिलेगी ताकत

DPO क्षमानाथ राय ने बताया कि केंद्र का उद्देश्य महिलाओं को त्वरित एवं प्रभावी सहायता प्रदान कर उन्हें न्याय दिलाने में सहयोग करना है। शुभारम्भ समारोह में मौजूद अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए लगातार कार्य कर रही है।

महराजगंज में तेंदुए का आतंक, युवक पर पीछे से जानलेवा हमला, गांव में दहशत का माहौल

DPO ने लोगों से की ये अपील

उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी महिला के साथ हिंसा या उत्पीड़न की घटना होने पर बिना संकोच वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं का लाभ लें। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Location :  Maharajganj

Published :  6 July 2026, 11:22 PM IST

Related News

Advertisement