हिंदी
टंकी के छत से सीढ़ी के रास्ते उतरते बच्चे
Lakshmipur (Maharajganj): जिले के लक्ष्मीपुर ब्लॉक अंतर्गत धुसवाकला गाँव में जलकल विभाग की बन रही निर्माणधीन टंकी के कार्यस्थल पर जिम्मेदारों की लापरवाही देखने को मिली है। जलकल विभाग की आधा- अधूरी निर्माणधीन टंकी के छत पर नाबालिक बच्चे खेलते दिखे।लगभग 40 फीट की उचाई पर स्थित टंकी की छत पर बच्चे के खेलते समय अगर कोई अप्रिय घटना घटती है तो इसका कौन जिम्मेदार होगा।
संवाददाता के अनुसार लक्ष्मीपुर ब्लॉक के धुसवाकला गाँव में बन रहे जलकल विभाग की निर्माणधीन टंकी के छत पर कुछ नाबालिक बच्चे खेलते दिखे, जिनकी उम्र महज 7-10 साल के बीच होगी। इतने ऊँचे पानी की टंकी पर सीढ़ी के रास्ते चढ़े बच्चे फोटो में उतरते समय दिख रहे। अगर इतनी उचाई से इन बच्चो के उतरते समय कोई अप्रिय घटना हो जाए तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?
गाँव के ग्रामीणों ने बताया कि महीनों से इस पानी की टंकी का निर्माण हो रहा, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ।गाँव के लोगो ने बताया कि अगर कोई जिम्मेदार रख रखाव के लिए व्यक्ति परिसर मे रहता तो बच्चे उतनी उचाई तक खेलने नहीं पहुँच जाते।
गाँव के ग्रामीणों ने बताया कि जलकल विभाग के इस टंकी का निर्माण साल भर से उपर का समय बीत गया लेकिन अभी तक इसका कार्य पूरा नही हुआ।
पिंपल-दाग धब्बे होंगे दूर! जानें क्या है इस्तेमाल का सही तरीका
परिसर में बाउंड्रीवाल भी आधा अधूरा पड़ा है जिसकी वजह से गाँव के बच्चे अक्सर सीढ़ी के रास्ते टंकी की छत तक पहुँच जाते है।
Location : Maharajganj
Published : 9 February 2026, 5:27 PM IST
Topics : crime news Maharajganj News UP News