
महाराजगंज महोत्सव का भव्य आगाज
Maharajganj: महराजगंज जनपद में आज यानी शुक्रवार से तीन दिवसीय "महराजगंज महोत्सव" का शुभारंभ जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज परिसर में भव्य तरीके से होगा। यह महोत्सव जिले की कला, संस्कृति, विज्ञान और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, महोत्सव का उद्घाटन समारोह सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुआ, जबकि शाम 6 बजे केंद्रीय मंत्री द्वारा मंच से औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। पहले दिन की शाम संगीत और मनोरंजन से सजी रहेगी।
इसके अलावा, सायं साढ़े सात बजे सुप्रसिद्ध गायक असित त्रिपाठी अपने गीतों की प्रस्तुति देंगे, वहीं रात 9 बजे यूफोरिया बैंड अपनी ऊर्जावान संगीत प्रस्तुति से दर्शकों को झुमाएगा।
इससे पूर्व महोत्सव की शुरुआत विज्ञान प्रदर्शन से हुई, जिसमें दिल्ली नगर विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद की मुख्य वैज्ञानिक रोहिणी गोले नागर की देखरेख में स्कूली बच्चों द्वारा रॉकेट लॉन्च किया गया। बच्चों का यह रॉकेट करीब 2 किलोमीटर की ऊंचाई तक गया, जिसने कार्यक्रम में उत्साह का संचार कर दिया।
महराजगंज महोत्सव के पहले दिन रॉकेट लांचिंग
प्रशासन ने महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। कॉलेज परिसर में लगभग 13 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। प्रदर्शनी क्षेत्र में हस्तशिल्प, कृषि उत्पाद और स्थानीय उद्योगों से जुड़े स्टॉल लगाए गए हैं। विद्युत व्यवस्था, पेयजल, स्वास्थ्य शिविर और फायर ब्रिगेड की विशेष व्यवस्था की गई है। सुरक्षा को लेकर पर्याप्त पुलिस बल और चौकी की तैनाती की गई है।
रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ महोत्सव का आगाज
सुबह 10 बजे - उद्घाटन सत्र
सुबह 11 बजे - अंतरविद्यालयीय सांस्कृतिक कार्यक्रम
दोपहर 2:30 बजे - सांस्कृतिक प्रतियोगिता
शाम 4 बजे - स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति
शाम 6:30 बजे - लेजर शो
शाम 7:30 बजे - असित त्रिपाठी का रियलिटी शो
रात 9 बजे - यूफोरिया बैंड की प्रस्तुति
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती: DM दीपक मीणा ने अर्पित की पुष्पांजलि; दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
1 नवंबर को अंतरविद्यालयीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता, शाम 7 बजे गायक कुमार सत्यम का लाइव शो और रात 8:30 बजे बॉलीवुड संध्या में अंकित तिवारी का कार्यक्रम होगा।
2 नवंबर को सुबह 10 बजे साइंस क्विज प्रतियोगिता से अंतिम दिन की शुरुआत होगी।
Location : Maharajganj
Published : 31 October 2025, 3:55 PM IST
Topics : Cultural Programme Jawaharlal Nehru College Maharajganj Mahotsav 2025 Maharajganj News Science Exhibition