
महराजगंज में टावर पर चढ़े युवक ने किया हंगामा
Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा स्थित सोनौली नगर पंचायत में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्थानीय निवासी बैजनाथ नाम का युवक बंद पड़े बीएसएनएल टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। उसने कई घंटों तक ड्रामा किया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक का अपने भाइयों के साथ घरेलू जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद से आहत होकर उसने टावर पर चढ़कर विरोध जताया। सूचना मिलते ही सोनौली पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए तथा युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गए।
मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को उतारा नीचे
एहतियात के तौर पर टावर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। मौके पर पहुँचे नौतनवा CO बसंत सिंह के समझाने और कारवाई के आश्ववाशन के बाद युवक नीचे उतरा। घटना को लेकर क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जुटी रही।
कस्बा इंचार्ज उमाकांत सरोज ने बताया कि घरेलू बंटवारे के विवाद से आहत होकर युवक टॉवर पर चढ़ा है, CO नौतनवा भी मौके पर पहुँचे, युवक को सकुशल नीचे उतार लिया गया है।
Location : Maharajganj
Published : 3 August 2026, 11:37 PM IST
Topics : bsnl tower bsnl tower incident Maharajganj Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) Sonauli News