
कोल्हुई हादसा (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Maharajganj: शनिवार सुबह करीब 5:15 बजे कोल्हुई-बृजमनगंज मार्ग पर बहदुरी कस्बे में एक पिकअप अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पिकअप सवार चालक बबलू पुत्र बरसाती और सहयोगी करण पुत्र शिवचरण, निवासी लक्ष्मीपुर एकमा थाना पुरन्दरपुर घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार पिकअप कोल्हुई से बृजमनगंज की ओर जा रही थी। बहदुरी कस्बे में अचानक अनियंत्रित होकर एक दुकान से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दरवाजा नहीं खुलने के कारण दोनों घायल वाहन के अंदर ही फंस गए।
Sultanpur: जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदलीं, घर लौटते परिवार पर डंपर का कहर, मां-बेटी की मौत
सूचना मिलते ही 112 कंट्रोल रूम के जरिए पुलिस को जानकारी दी गई। उपनिरीक्षक राजकुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गैस कटर की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को काटकर दोनों घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए सीएचसी बृजमनगंज भेजा।
Raebareli: अमावां के बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंची सपा नेता, हालात देख प्रशासन पर उठाए सवाल
एसओ कोल्हुई कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि पिकअप में सवार दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
Location : Maharajganj
Published : 5 September 2026, 8:00 AM IST