महराजगंज में शादी का झांसा कांड, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद शुरू हुई जांच

महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में रिश्ते का भरोसा तोड़ने वाले युवक पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जिसके बाद मामले की जांच और तेज हो गई है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 23 August 2026, 11:19 PM IST

Maharajganj:  कोल्हुई थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले में जांच तेज हो गई है।

शिकायत के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

पीड़िता की शिकायत पर आरोपी शमीम अहमद के खिलाफ मु०अ०सं० 127/26 के तहत बीएनएस की धारा 69 में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

कोल्हुई: बारावफात को लेकर महराजगंज पुलिस का बड़ा कदम, शांति और सुरक्षा को लेकर बनाई ये योजना

राजमंदिर गांव के पास से गिरफ्तारी

पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही थी। इसी दौरान रविवार को राजमंदिर गांव के पास से आरोपी शमीम अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कोल्हुई: बारावफात को लेकर महराजगंज पुलिस का बड़ा कदम, शांति और सुरक्षा को लेकर बनाई ये योजना

विवेचना जारी

एसओ कोल्हुई कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है। पुलिस द्वारा साक्ष्यों और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Maharajganj

Published :  23 August 2026, 11:17 PM IST