
श्रीकृष्ण के रंग में रंगा कोल्हुई
Maharajganj: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रविवार की शाम कोल्हुई कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल हुए और पूरे रास्ते भक्तिमय माहौल बना रहा।
शोभायात्रा परसौना से शुरू होकर कोल्हुई कस्बे तक पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और जयकारों के साथ भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण किया। आकर्षक ढंग से सजाई गई झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। शोभायात्रा को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जुटी रही।
कोल्हुई हुआ कृष्णमय
शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोल्हुई थाने की पुलिस बल तैनात रही। पुलिसकर्मियों ने यातायात व्यवस्था संभालने के साथ ही पूरे कार्यक्रम पर नजर बनाए रखी, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
आयोजकों विशाल कुमार, भोनू मद्धेशिया और अनूप गुप्ता ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर हर वर्ष शोभायात्रा निकाली जाती है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग उत्साहपूर्वक शामिल होते हैं। सोमवार को भव्य भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
महराजगंज में पुलिस चौकी बनी जश्न का अड्डा, केक काटकर मनाया युवक का बर्थडे, अब होगा एक्शन!
इस मौके पर कोल्हुई क्षेत्र के युवा, नेता, व्यापारी, महिलाओं,बुजुर्गों,बच्चों समेत बड़ी संख्या में लोग शोभा यात्रा में शामिल हुए।
Location : Maharajganj
Published : 7 September 2026, 12:36 AM IST