आरक्षण की मांग पर हाईवे पर उतरे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद! समर्थकों के साथ गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर धरने से मचा हड़कंप

महराजगंज के फरेंदा क्षेत्र में निषाद समाज को आरक्षण दिलाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने समर्थकों के साथ हाईवे पर धरना शुरू कर दिया। भईया फरेंदा बैकुंठपुर के पास गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर मंत्री के धरने पर बैठते ही मामला गरमा गया। हाईवे पर मंत्री के धरने से पुलिस-प्रशासन में हलचल तेज हो गई है।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 18 November 2026, 6:48 PM IST

Maharajganj: महराजगंज के फरेंदा क्षेत्र में निषाद समाज को आरक्षण दिलाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने समर्थकों के साथ हाईवे पर धरना शुरू कर दिया। भईया फरेंदा बैकुंठपुर के पास गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर मंत्री के धरने पर बैठते ही मामला गरमा गया। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचने की सूचना है। हाईवे पर मंत्री के धरने से पुलिस-प्रशासन में हलचल तेज हो गई है।

कैबिनेट मत्स्य मंत्री संजय निषाद धरने पर बैठे

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जनपद के फरेंदा क्षेत्र में बुधवार को उस समय अचानक माहौल गरमा गया, जब उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मत्स्य मंत्री संजय निषाद अपने समर्थकों के साथ गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरने पर बैठ गए। भईया फरेंदा बैकुंठपुर के पास हाईवे पर शुरू हुए इस धरने की वजह निषाद समाज को आरक्षण दिलाने की मांग बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टले, सरकार ने बढ़ाया प्रशासकों का कार्यकाल

जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का बुधवार को फरेंदा में कार्यक्रम निर्धारित था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह अपने समर्थकों के साथ हाईवे पर पहुंच गए और आरक्षण की मांग को लेकर सड़क पर ही धरना शुरू कर दिया। मंत्री के इस कदम से स्थानीय स्तर पर हलचल मच गई।

कैबिनेट मत्स्य मंत्री संजय निषाद धरने पर बैठे(Img: Dynamite News)

संजय निषाद और उनके समर्थक निषाद समाज को आरक्षण का लाभ दिलाने की मांग उठा रहे हैं। हाईवे पर कैबिनेट मंत्री के धरने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई। मौके पर अधिकारी पहुंच रहे हैं, वहीं धरने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर स्थिति संभालने की कवायद शुरू हो गई है।

ये भी पढ़ें: आजम खान जेल से बाहर, लेकिन क्या 19 नवंबर को आएगा नया मोड़?

हाईवे जैसे महत्वपूर्ण मार्ग पर मंत्री और उनके समर्थकों के धरने पर बैठने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका भी बढ़ गई है। फिलहाल सभी की निगाहें प्रशासनिक अधिकारियों और कैबिनेट मंत्री के बीच होने वाली बातचीत पर टिकी हैं।

Location :  maharajganj

Published :  18 November 2026, 6:48 PM IST