Maharajganj: सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

महराजगंज में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। एक बुजुर्ग की हालत गंभीर हो गई और बाद में जो हुआ, उसने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। घटना के पीछे छिपे सच और फरार वाहन की तलाश अब बड़ा सवाल बन चुकी है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 8 April 2026, 1:14 PM IST

Maharajganj: जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग रामसरेखा की मंगलवार देर रात इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल पैदा कर दिया है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानें क्या है पूरा मामला?

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, यह दुर्घटना बीते 1 अप्रैल को गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर पिपरालाला के पास हुई थी। रामसरेखा गोरखपुर से चावल बेचकर अपने घर श्यामदेउरवा लौट रहे थे। तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामसरेखा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

Maharajganj News: पुल के नीचे मिला युवक का शव, सस्पेंस में उलझी मौत की कहानी

राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना

हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए रामसरेखा के परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने तमाम प्रयास किए, लेकिन रामसरेखा की हालत में सुधार नहीं हो सका और मंगलवार देर रात उनका निधन हो गया।

परिवार में मचा कोहराम

हादसे की खबर के बाद रामसरेखा के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं और स्थानीय लोग भी इस घटना से दुखी हैं। क्षेत्रीय लोग और समाजसेवी हादसे की निंदा कर रहे हैं और दोषी वाहन चालक की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Maharajganj: CDO के सामने खुली हकीकत, विभागों की सुस्ती पर सख्त चेतावनी, क्या अब पूरी तरह बदलेगा सिस्टम?

मामले पर क्या बोली पुलिस?

श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और वाहन की पहचान करने में जुटी हुई है।

Location :  Maharajganj

Published :  8 April 2026, 1:14 PM IST