महराजगंज में ईद की नमाज के बीच सख्त सुरक्षा… क्या था प्रशासन का पूरा अलर्ट प्लान?

महराजगंज में ईद-उल-अजहा का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया, जहां हजारों लोगों ने नमाज अदा की और प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरे आयोजन को संपन्न कराया।

Maharajganj: जिले में गुरुवार को ईद-उल-अजहा का पर्व धार्मिक उल्लास, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। सुबह से ही जिले की प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और देश-प्रदेश में अमन-चैन, तरक्की व खुशहाली की दुआ मांगी।

शहर के बिस्मिल नगर स्थित नूरी जामा मस्जिद ईदगाह में सुबह से ही नमाजियों का पहुंचना शुरू हो गया था। हजारों लोगों ने एक साथ ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। नमाज के दौरान पूरे क्षेत्र में अनुशासन, श्रद्धा और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

प्रशासनिक अधिकारी और सुरक्षाकर्मी तैनात रहे

त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट रहा। नूरी जामा मस्जिद ईदगाह पर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्तिमोहन अवस्थी स्वयं मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उनके साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारी और सुरक्षाकर्मी तैनात रहे।

जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल का बयान

जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि ईद-उल-अजहा को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिलेभर की सभी प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारियों और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासन द्वारा हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तत्काल निपटा जा सके।

वहीं पुलिस अधीक्षक शक्तिमोहन अवस्थी ने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई थी तथा लगातार पेट्रोलिंग कराई जा रही थी। नमाज स्थलों पर पेयजल, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी प्रशासन द्वारा सुनिश्चित कराई गई थीं।

UP Politics Shock: राहुल गांधी केस में याचिकाकर्ता को Z+ सुरक्षा? गृह मंत्रालय के रुख ने बढ़ाई हलचल

ईद के अवसर पर पूरे जिले में भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का वातावरण देखने को मिला। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों ने आपसी मेल-मिलाप के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।

Location :  Maharajganj

Published :  28 May 2026, 11:26 AM IST

Advertisement