हिंदी
मिशन शक्ति फेज 5 के चौपाल में पहुंचे पुलिस उप महानिरीक्षक
पुरंदरपुर (महराजगंज): उत्तर प्रदेश के महराजगंज में मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत आज पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बोकवा ग्रामसभा में मिशन शक्ति चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर एस.चनप्पा,एसपी सोमेंद्र मीणा मौजूद रहे कार्यक्रम में महिला संबंधी अपराधों जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न हेल्प लाइन नंबरो 112,1090, 1930,1098 से गाँव की महिलाओ को जागरूक किया गया, इस दौरान ग्राम प्रधान रामनाथ वर्मा,स्कूली छात्राएं, महिलाएं समेत स्थानीय थाने की पुलिस भी मौजूद रही।
पुरंदरपुर थाने का निरीक्षण
जानकारी के मुताबिक, पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान थाना पुरन्दरपुर का निरीक्षण कर मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया गया ,इस दौरान तमाम रजिसटरो का बारीकी से अवलोकन किया। साथ ही आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। त्योहारों को देखते हुए निरक्षिण किया जा रहा है।
फरेंदा में भी कार्य क्रम आयोजित
फरेंदा में MissionShakti5 के तहत थाना फरेंदा क्षेत्र के अंकुर पैलेस में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में महिला संबंधित अपराधो की जानकारी दी गई।
महिला अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी
इस दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक ने महिलाओ छात्रों को संबोधित करते हुए महिला अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। और कहा किसी भी अनहोनी या महिला संबंधी कोई भी अपराधों पर बेझिझक हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करे पुलिस पूरी मदद करेगी। गौरतलब है कि इन सुरक्षा व्यवस्था के बाद भी कहीं ना कहीं अपराध को लेकर खबर हमारे सामने आ ही जाती है। खासकर जब इतनी सुरक्षा व्यवस्था है तो इस प्रकार की घटना क्यों हमारे सामने आती रहती है।
Location : Maharajganj
Published : 14 October 2025, 8:29 PM IST