मगरमच्छ के हमले में ग्रामीण की मौत से महराजगंज में हाहाकार! दाह संस्कार के बाद पुल पर उमड़े ग्रामीण, प्रशासन के खिलाफ फूटा गुस्सा

मगरमच्छ के हमले में ग्रामीण की मौत के बाद गेडहवा में क्यों भड़का आक्रोश? दाह संस्कार के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण पुल के पास पहुंचे और प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 7 October 2026, 6:58 PM IST

Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गेडहवा में मगरमच्छ के हमले में छांगुर उर्फ छबिलाल की मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश बुधवार को सामने आया। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है, वहीं दर्जिनिया ताल और आसपास के इलाकों में मगरमच्छ की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में डर और नाराजगी है।

दाह संस्कार के बाद पुल के पास जुटे ग्रामीण

छांगुर उर्फ छबिलाल के दाह संस्कार के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण गेडहवा पुल के पास पहुंचे और विरोध जताया। ग्रामीणों ने कहा कि दर्जिनिया ताल और उसके आसपास मगरमच्छ दिखाई देने से लोगों में दहशत है। तालाब के आसपास ग्रामीणों की आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा के तत्काल इंतजाम किए जाने की जरूरत है।

महराजगंज में खुले में शराब पीने और गंदगी फैलाने पर स्थानीय लोग आक्रोशित, बोले- आबकारी विभाग करें कार्रवाई

दर्जिनिया ताल के आसपास निगरानी बढ़ाने की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से दर्जिनिया ताल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। उनका कहना है कि संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर वहां निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि लोगों को मगरमच्छ के खतरे से बचाया जा सके।

ग्रामीणों का कहना है कि ताल और उसके आसपास लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में यदि समय रहते सुरक्षा के ठोस उपाय नहीं किए गए तो भविष्य में भी इस तरह की घटनाओं का खतरा बना रह सकता है।

महराजगंज में NHM कर्मियों का प्रदर्शन! काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, आंदोलन की चेतावनी

मौत की घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल

छांगुर उर्फ छबिलाल की मौत ने गेडहवा और आसपास के ग्रामीणों को झकझोर दिया है। घटना के बाद लोगों में भय के साथ प्रशासन से सुरक्षा उपाय किए जाने की उम्मीद भी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर दर्जिनिया ताल के आसपास लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Location :  Maharajganj

Published :  7 October 2026, 6:58 PM IST