‘पापा कब आएंगे?’ मगरमच्छ के खौफ के बीच नहर में लापता हुआ 36 साल का छांगुर, घर पर पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
महराजगंज के निचलौल क्षेत्र की टेल फॉल नहर में मछली पकड़ने उतरा 36 वर्षीय युवक लापता हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मगरमच्छ उसे गहरे पानी की ओर खींच ले गया। सूचना के बाद वन विभाग, पुलिस, एसएसबी और एनडीआरएफ की टीमें तलाश में जुटीं, लेकिन देर शाम तक युवक का सुराग नहीं मिला।