Maharajganj: ड्यूटी पर जाते वक्त मौत ने रोका रास्ता… सिविल कोर्ट कर्मचारी की मौत से न्यायालय परिसर में पसरा सन्नाटा

महराजगंज में सिविल कोर्ट के कर्मचारी मानवेन्द्र मिश्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वह रोज की तरह ड्यूटी के लिए निचलौल न्यायालय जा रहे थे, तभी रास्ते में हादसा हो गया। घटना के बाद पूरे न्यायिक परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। अधिवक्ताओं और कर्मचारियों ने इसे अपूरणीय क्षति बताया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 14 May 2026, 12:57 PM IST

Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में गुरुवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे न्यायिक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। सिविल कोर्ट महराजगंज में कार्यरत कर्मचारी मानवेन्द्र मिश्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह सदर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव के निवासी थे और प्रतिदिन की तरह बस से निचलौल न्यायालय में ड्यूटी करने जा रहे थे।

इसी दौरान बस स्टेशन के रास्ते में अचानक हुए हादसे में उनकी जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं न्यायालय परिसर में भी शोक का माहौल बन गया।

न्यायालय परिसर में पसरा मातम

मृतक मानवेन्द्र मिश्र की उम्र करीब 42 वर्ष बताई जा रही है। साथी कर्मचारियों और अधिवक्ताओं के अनुसार वह बेहद शांत स्वभाव और जिम्मेदार कर्मचारी थे। सभी के साथ उनका व्यवहार अच्छा था, जिसके कारण न्यायालय परिसर में उनकी अलग पहचान थी।

UP के कफ सिरप किंगपिन पर इंटरपोल का शिकंजा… रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर भारत लाने की तैयारी तेज

घटना की खबर मिलते ही सिविल कोर्ट महराजगंज, ग्राम न्यायालय निचलौल के अधिवक्ता, कर्मचारी और परिचित बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। सभी ने उनकी अचानक हुई मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। कई कर्मचारियों की आंखें नम दिखीं। न्यायालय परिसर में दिनभर शोक और सन्नाटा पसरा रहा। अधिवक्ताओं ने कहा कि मानवेन्द्र मिश्र की मौत न्यायिक परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके जाने से सभी स्तब्ध हैं और परिवार को इस दुख की घड़ी में संभल पाना मुश्किल हो रहा है।

अंतिम संस्कार में शामिल होंगे अधिवक्ता और कर्मचारी

घटना के बाद अधिवक्ताओं की ओर से न्यायिक अधिकारियों को एक पत्र भी भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार में अधिवक्ता एवं न्यायालय कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। ऐसे में न्यायिक कार्यों में पूर्ण सहयोग दे पाना संभव नहीं होगा।

दहेज के लिए विवाहिता पर अत्याचार, जेठ पर गलत हरकत का आरोप, पति ने भी दिया तीन तलाक

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मानवेन्द्र मिश्र का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसमें स्थानीय लोगों के साथ-साथ अधिवक्ता और न्यायालय कर्मचारी भी शामिल होंगे।

Location :  Maharajganj

Published :  14 May 2026, 12:57 PM IST