
एसपी सोमेंद्र मीणा
Maharajganj: जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बुधवार को पांच थानों की कमान बदल दी। इस फेरबदल से कई थानेदारों की जिम्मेदारियां बदलीं और कुछ को नई जगहों पर तैनाती दी गई है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार सबसे बड़ा बदलाव शहर कोतवाली में हुआ है। अब तक पनियरा थाने की कमान संभाल रहे निर्भय सिंह को महराजगंज का नया शहर कोतवाल बनाया गया है। वहीं, वर्तमान शहर कोतवाल सत्येंद्र राय को सिंदुरिया थानेदार के पद पर तैनात किया गया है।
सिंदुरिया थाने के प्रभारी महेंद्र सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। इसी क्रम में पनियरा थाना अब कोल्हुई के थानेदार रहे आशीष सिंह के जिम्मे होगा। जबकि गौरव सिंह को पुलिस लाइन से हटाकर कोल्हुई थानेदार की जिम्मेदारी दी गई है।
यह फेरबदल जिले में पुलिसिंग को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है। शहर कोतवाली जिले का सबसे अहम थाना माना जाता है, जहां अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और जनसुनवाई जैसी प्रमुख जिम्मेदारियां होती हैं। ऐसे में निर्भय सिंह के सामने बड़ी चुनौतियां होंगी। वहीं, सिंदुरिया, पनियरा और कोल्हुई थानों में भी नई तैनाती के बाद कार्यशैली में बदलाव देखने को मिल सकता है।
Sonbhadra News: मासूम की मौत के बाद सख्त हुए डीएम, निरीक्षण में कई बिना लाइसेंस अस्पताल सीज
Location : Maharajganj
Published : 20 August 2025, 8:16 PM IST
Topics : law and order Police Reshuffle Police Transfer News Superintendent Somendra Meena Thana Incharge Changes UP Police Stations