
सांड के हमले से वृद्ध की मौत
Maharajganj: महराजगंज के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के सेमरहनी गाँव में खेत से वापस लौट रहे किसान पर जंगली सांड ने अचानक सींग से हमला कर दिया जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया। ग्रामीणों ने लाद फांदकर CHC ले गए जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
गाँव के प्रधान गोविंद ने दूरभाष पर डाइनामाइट न्यूज़ को बताया की आज किसान सुबह खेत से लौट रहा था, तभी अचानक दो सांड तेजी से भागते हुए आये। एक सांड तो निकल गया लेकिन दूसरे काले साँड़ ने टोडई पुत्र सतगुरु पर सींग से हमला कर दिया। जिससे वो बुरी तरह घायल हो गए।
महराजगंज पुलिस महकमे में हड़ंकप; दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, आठ पुलिस अधिकारियों के तबादले
मौके पर मौजूद लोगों ने CHC बनकटी ले गए जहाँ इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।
मृतक टोडई के अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन लड़किया व एक लड़का है। मृतक के गरीब परिवार से है।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार टेम्पू से तूफान नाम का व्यक्ति एक वृद्ध टोडई पुत्र सतगुरु को लाया था, जिसे बताया जा रहा सांड ने हमला किया था। परीक्षण के दौरान वो मृत पाया गया।
महराजगंज के विकास योजना में भ्रष्टाचार! ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत, जानें पूरा मामला
मामले में प्रभारी SO भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सांड के हमले से व्यक्ति घायल हुआ है जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। विधिक प्रक्रिया पूरी कर पंचनामा किया गया।
Location : Maharajganj
Published : 8 October 2025, 11:25 PM IST
Topics : Bull Attack death Elder Man Maharajganj