
मौके पर पुलिस
Maharajganj: महराजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला के साथ युवक ने जबरन दुष्कर्म किया। किसी तरह घर पहुंची पीड़िता ने परिवार को आपबीती बताई और स्थानीय थाने में तहरीर दी।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। उसके विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
क्रिप्टो में तीन गुना मुनाफ़े का झांसा देकर करोड़ों की ठगी! महराजगंज के सैकड़ों निवेशक हुए शिकार
नौतनवा थाना क्षेत्र के अड्डा बाज़ार चौकी के अंतर्गत स्थित एक गांव में गुरुवार सुबह एक महिला के साथ दुष्कर्म की भयावह वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, ग्राम निवासी पीड़िता रोजाना की तरह जंगल में लकड़ी लेने गई थी। इसी दौरान गांव का एक युवक अचानक मौके पर पहुंचा और सुनसान का फायदा उठाते हुए महिला के साथ जबरन दुष्कर्म कर दिया। घटना के बाद पीड़िता भयभीत और आहत अवस्था में किसी तरह घर पहुंची और अपने परिजनों को रोते हुए पूरी घटना बताई।
Mission Shakti- 5.0: महराजगंज SP के नेतृत्व में चला अभियान, महिलाओं को किया जागरूक
परिवार वालों ने तुरंत महिला को थाने ले जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पुलिस और अड्डा बाज़ार चौकी की टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिश दी और कुछ ही घंटों में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाने ले आई।
Location : Maharajganj
Published : 5 December 2025, 2:14 PM IST
Topics : crime news Forest Maharajganj Police Action rape