महराजगंज में अफसर अब पढ़ाएंगे सफलता का मंत्र, DM-SP समेत 51 अधिकारियों की लगी ड्यूटी; जानिए किस अधिकारी को मिला कौन सा विद्यालय

महराजगंज में छात्रों की पढ़ाई और करियर को लेकर प्रशासन ने अनोखी पहल शुरू की है। अब DM, SP, SDM, CO समेत 51 अधिकारी अलग-अलग स्कूलों और कॉलेजों में पहुंचकर विद्यार्थियों से सीधे बातचीत करेंगे।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 17 August 2026, 7:43 PM IST

Maharajganj: जनपद के इंटरमीडिएट स्तर के विद्यार्थियों को अब जिले के बड़े प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों से सीधे संवाद करने का मौका मिलेगा। जिला प्रशासन ने अधिकारियों को अलग-अलग माध्यमिक विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से जोड़ा है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी शिक्षा तक सीमित न रखते हुए उन्हें करियर, प्रतियोगी परीक्षाओं और जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करना है।

जारी सूची में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों सहित कुल 51 अधिकारियों को विद्यालय/महाविद्यालय आवंटित किए गए हैं।

DM से लेकर CO तक स्कूलों में पहुंचेंगे अफसर

जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल को डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय, की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज, में विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पहुंचेंगे।

प्रभागीय वनाधिकारी रंजन सुर्वे को डीएवी नारंग इंटर कॉलेज, घुघली, जबकि अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) डॉ. प्रशांत कुमार को महराजगंज इंटर कॉलेज, महराजगंज की जिम्मेदारी दी गई है। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नवनीत गोयल शिवजपत सिंह जनता इंटर कॉलेज, भिटौली में विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ जवाहरलाल नेहरू स्मारक महाविद्यालय, पहुंचेंगे।

तहसीलवार भी बांटी गई जिम्मेदारी

सदर के उप जिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी पंचायत इंटर कॉलेज, परतावल में संवाद करेंगे। नौतनवा के एसडीएम कुणाल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नौतनवा पहुंचेंगे। फरेन्दा के एसडीएम प्रेम शंकर पाण्डेय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फरेन्दा तथा निचलौल के एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, बाली, निचलौल में विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विजय यादव को श्री संतलाल इंटर कॉलेज, देवीपुर की जिम्मेदारी मिली है। वहीं सदर के अतिरिक्त उप जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार जवाहरलाल नेहरू स्मारक महाविद्यालय, में संवाद सत्र आयोजित करेंगे।

क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज, सीओ नौतनवा बसंत सिंह विश्वम्भरनाथ जनता इंटर कॉलेज, रतनपुर नौतनवा, सीओ निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, सिसवा और सीओ फरेन्दा दीपशिखा वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फरेन्दा में विद्यार्थियों से संवाद करेंगी।

ये भी पढ़ें- Paper Leak Case: शिक्षा मंत्री का NTA के खिलाफ बड़ा एक्शन, 50 से अधिक कर्मचारी हटाए गये, कई रडार पर

विकास और राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी मिली जिम्मेदारी

पीडी डीआरडीए रामदरश चौधरी जनता इंटर कॉलेज, पुरन्दरपुर पहुंचेंगे। उपायुक्त मनरेगा गौरवेन्द्र सिंह जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज, हरखपुरा में संवाद करेंगे। जिला विकास अधिकारी भोलानाथ कन्नौजिया ऐंग्लो संस्कृत इंटर कॉलेज, घुघली और उपायुक्त स्वतः रोजगार मो. जाकिर सैयद अहमद खान इंटर कॉलेज, बहदुरी में विद्यार्थियों से बातचीत करेंगे।

तहसीलदार सदर पंकज कुमार शाही नेता सुभाष कृषि सैनिक इंटर कॉलेज, मौलागंज, तहसीलदार फरेन्दा वशिष्ठ वर्मा अभिनव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, उदितपुर, तहसीलदार निचलौल अमित कुमार सिंह राजकीय इंटर कॉलेज, नौनिया तथा तहसीलदार नौतनवा कर्ण सिंह नौतनवा इंटर कॉलेज, नौतनवा में संवाद करेंगे।

शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि विभाग के अधिकारी भी विद्यार्थियों के बीच

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज, चौक बाजार में विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. चन्द्र रमेश राजा रतनसेन इंटर कॉलेज, निचलौल तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार चौधरी एलबीएस इंटर कॉलेज, फरेन्दा में पहुंचेंगे।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एजाज अहमद भागीरथी भगीरथनगर कृषक इंटर कॉलेज, जबकि उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद विश्वकर्मा डीएवी नारंग इंटर कॉलेज, घुघली में संवाद करेंगे।

जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, महराजगंज और जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, बृजमनगंज में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे।

जिला गन्ना अधिकारी ओम प्रकाश सिंह यादव बापू शताब्दी इंटर कॉलेज, जहदा तथा जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी निरंकार चौधरी महराजगंज इंटर कॉलेज, में संवाद करेंगे।

जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज, चौक बाजार तथा जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर श्री मणि त्रिपाठी सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज, फरेन्दा में विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे।

जिला कृषि अधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह इंटर कॉलेज कोटा मुकुन्दपुर में, जबकि जिला उद्यान अधिकारी कुमार रस्तोगी संजय एमआरडी जनता इंटर कॉलेज, फरेन्दा में विद्यार्थियों से संवाद करेंगे।

जिला आबकारी अधिकारी अतुल चन्द्र द्विवेदी राधा कुमारी इंटर कॉलेज, ठूठीबारी और जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही मुन्दर प्रसाद इंटर कॉलेज, बरगदवा में विद्यार्थियों के बीच पहुंचेंगे।

इन अधिकारियों को भी मिली विद्यालयों की जिम्मेदारी

जिला प्रोबेशन अधिकारी क्षमानाथ राय आदर्श इंटर कॉलेज, परसौना, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव किसान आदर्श इंटर कॉलेज, बेलवा सिसवा बाजार और जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह राजकीय इंटर कॉलेज, पनियरा में संवाद करेंगे।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय पाण्डेय रमानाथ उमाशंकर इंटर कॉलेज, फुलमनहा लेहडा, फरेन्दा में पहुंचेंगे। डायट प्राचार्य अभिजीत सिंह इंटर कॉलेज, लक्ष्मीपुर एकडंगा और आईटीआई प्राचार्य दुर्गेश सिंह पंचायत इंटर कॉलेज, परतावल में विद्यार्थियों से संवाद करेंगे।

जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. राकेश कुमार द्विवेदी श्री रूप नारायण सर्वहितकारी इंटर कॉलेज, बसन्तपुर घुघली में तथा अग्निशमन अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद महात्मा बुद्ध इंटर कॉलेज, अड्डा बाजार में विद्यार्थियों से संवाद करेंगे।

नगर पंचायत पनियरा के अधिशासी अधिकारी अविनाश यादव राजकीय इंटर कॉलेज, पनियरा में, जबकि राजकीय इंटर कॉलेज पनियरा के प्रधानाचार्य राकेश कुमार मेघानी को पनियरा इंटर कॉलेज, पनियरा की जिम्मेदारी दी गई है।

पं. दीनदयाल राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, सहजनवा बाबू के प्रधानाचार्य बहादुर श्याम को संबंधित विद्यालय में संवाद कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई है।
सूची में आलमाइटी इंटर कॉलेज, बृजमनगंज तथा जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज, बरगाहपुर का भी उल्लेख है।

ये भी पढ़ें- Maharajganj: कोल्हुई में नकली पनीर-खोया का कारोबार! रात के अंधेरे में कहां से पहुंच रही खेप?

सिर्फ भाषण नहीं, सवाल-जवाब से होगा संवाद

शासन के निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि अधिकारियों का कार्यक्रम केवल औपचारिक भाषण तक सीमित नहीं रहेगा। विद्यार्थियों के साथ सहभागितापूर्ण चर्चा और प्रश्नोत्तर को प्राथमिकता दी जाएगी। अधिकारी अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करेंगे।

संवाद के दौरान जीवन का लक्ष्य तय करने, करियर नियोजन, प्रभावी अध्ययन पद्धति, समय प्रबंधन और आत्म-अनुशासन जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा UPSC, UPPSC, UPSSSC, SSC, NDA, IIT-JEE, NEET, CUET, SET और उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी जाएगी।

विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा, उद्यमिता और स्टार्टअप के अवसरों के साथ केंद्र एवं प्रदेश सरकार की युवाओं से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

इसके साथ ही वित्तीय कौशल, संचार कौशल, व्यापार प्रबंधन, साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति, तनाव प्रबंधन और आत्मविश्वास के विकास जैसे महत्वपूर्ण विषय भी संवाद का हिस्सा होंगे।

हर महीने दो बार पहुंचना होगा स्कूल

शासनादेश के तहत नामित प्रत्येक अधिकारी को अपने आवंटित विद्यालय या महाविद्यालय में प्रत्येक माह कम से कम दो बार कार्यक्रम करना होगा। अधिकारियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य अथवा प्रबंधन से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम के बाद अधिकारी को भ्रमण की संख्या, विद्यालय का नाम, अधिकारी का नाम, संवाद के प्रमुख विषय और विद्यार्थियों से प्राप्त सुझावों का संक्षिप्त विवरण तैयार करना होगा। यह रिपोर्ट प्रत्येक माह की 30 तारीख तक जिला विद्यालय निरीक्षक, महराजगंज को उपलब्ध करानी होगी।

Location :  Maharajganj

Published :  17 August 2026, 7:43 PM IST