हिंदी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Img: Google)
Lucknow: महाकुंभ 2025 जहां आस्था और आध्यात्म का संगम बना, वहीं इस भव्य आयोजन ने कई अनजान चेहरों को रातों-रात पहचान भी दिलाई। इन्हीं में से दो नाम मोनालिसा भोसले (Monalisa Bhosle) और अभ्य सिंह उर्फ IITian बाबा (Abhay Singh) एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी शादी है।
दिलचस्प बात यह है कि दोनों की शादियों को लेकर समाज की प्रतिक्रिया बिल्कुल अलग-अलग देखने को मिल रही है।
पहली कहानी है मोनालिसा भोसले की, जिन्हें “महाकुंभ गर्ल” के नाम से जाना जाता है। प्रयागराज महाकुंभ में रुद्राक्ष बेचते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसने उन्हें सोशल मीडिया स्टार बना दिया। उनकी मासूमियत और खूबसूरत आंखों ने लोगों का ध्यान खींचा और देखते ही देखते वह एक चर्चित चेहरा बन गईं।
मोनालिसा और फरमान (Img: Google)
अब मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है। यह विवाह 11 मार्च 2026 को केरल के तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) के पास स्थित अरुमानूर श्री नैनार देव मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों से हुआ। शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया।
रुद्राक्ष बेचने वाली मोनालिसा की शादी बनी विवाद: सपा नेता ने जताया विरोध, जानिए क्या बोले?
दरअसल, यह एक इंटरफेथ मैरिज है, जिस वजह से लोगों की राय बंटी हुई है। कुछ लोगों ने इस फैसले का समर्थन किया और इसे प्यार की जीत बताया, जबकि कई लोगों ने इसका विरोध करते हुए आलोचना भी की। खबरों के मुताबिक, परिवार की असहमति के चलते दोनों को पुलिस सुरक्षा तक लेनी पड़ी। बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी, जो धीरे-धीरे रिश्ते में बदल गई।
दूसरी ओर, अभय सिंह यानी “IITian बाबा” की शादी भी चर्चा में है, लेकिन उन्हें लोगों का आशीर्वाद ज्यादा मिल रहा है। अभय सिंह, जो Indian Institute of Technology Bombay से पढ़े हैं, पहले एक इंजीनियर थे और बाद में आध्यात्मिक जीवन की ओर मुड़ गए।
महाकुंभ में उनकी एंट्री ने सभी को हैरान कर दिया था। एक पढ़ा-लिखा युवा जब साधु के रूप में सामने आया, तो लोगों के बीच जिज्ञासा बढ़ गई और उनके वीडियो वायरल होने लगे। अभय सिंह ने 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के पास अंघजर महादेव मंदिर में पारंपरिक रीति से विवाह किया। इसके बाद उन्होंने कोर्ट मैरिज भी की। उनकी पत्नी प्रतीका कर्नाटक की रहने वाली हैं और पेशे से इंजीनियर हैं।
IITian बाबा और प्रतीका (Img: Google)
IIT Baba Abhay Singh Marriage: सन्यासी ने क्यों बसाया घर
शादी के बाद अभय सिंह अपने घर पहुंचे, जहां उनके परिवार ने उनका स्वागत किया और आशीर्वाद दिया। उनके माता-पिता इस विवाह से खुश नजर आए। अभय सिंह का कहना है कि शादी करना उनका व्यक्तिगत निर्णय था और वह आगे भी आध्यात्मिक और सामान्य जीवन के बीच संतुलन बनाए रखेंगे।
दिलचस्प बात यह है कि जहां मोनालिसा की शादी पर विवाद और आलोचना देखने को मिल रही है, वहीं अभय सिंह की शादी को लोग सकारात्मक नजर से देख रहे हैं।
Location : Lucknow
Published : 7 April 2026, 4:08 PM IST