लखनऊ में अचानक क्यों बढ़ी हलचल? ‘कॉकरोच पार्टी’ को धरना की मंजूरी, पुणे से पहुंचा अध्यक्ष अभिजीत दीपके

लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को धरना-प्रदर्शन की अनुमति मिलने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलचल बढ़ गई है। पार्टी अध्यक्ष अभिजीत दीपके पुणे से लखनऊ पहुंच चुके हैं और 12 से 18 जून तक इको गार्डन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन की योजना है। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट पर है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 12 June 2026, 11:01 AM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उस समय हलचल बढ़ गई जब ‘कॉकरोच जनता पार्टी ऑफ इंडिया’ को आलमबाग थाना क्षेत्र स्थित एक गार्डन में धरना-प्रदर्शन की अनुमति मिल गई। इस अनुमति के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। पार्टी अध्यक्ष अभिजीत दीपके पहले ही पुणे से लखनऊ पहुंच चुके हैं और आगामी प्रदर्शन की तैयारियों में जुटे हैं।

पुणे से लखनऊ तक सफर

मिली जानकारी के अनुसार, अभिजीत दीपके ने रात 11 बजे इंडिगो फ्लाइट से पुणे से लखनऊ के लिए उड़ान भरी और शुक्रवार तड़के 2:40 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से बाहर आने के बाद वे सरोजिनी नगर क्षेत्र स्थित एक होटल में रुके। बताया जा रहा है कि वे शनिवार सुबह आलमबाग क्षेत्र के इको गार्डन में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं।

धरना को मिली अनुमति, प्रशासन सतर्क

शुरुआत में लखनऊ पुलिस ने इस प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था, लेकिन बाद में प्रक्रिया पूरी होने के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को शांतिपूर्ण धरने की अनुमति दे दी गई। अनुमति मिलने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा सकता है।

IMS-BHU में भर्ती पर बड़ा बवाल! एक ही परिवार को मिली तीन-तीन नौकरी, मचा हड़कंप

12 से 18 जून तक प्रदर्शन का ऐलान

पार्टी अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर 12 से 18 जून तक रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक इको गार्डन में प्रदर्शन की घोषणा की थी। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील भी की है।

पेपर लीक के खिलाफ विरोध का दावा

अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया है कि वह छात्रों की आवाज उठा रहे हैं, खासकर नीट पेपर लीक मामले को लेकर। उनका कहना है कि सरकार छात्रों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है, जिसके खिलाफ वे शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करेंगे।

गुजरात में बस ड्राइवरों की महा-भर्ती: 4,599 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी

प्रशासन की नजर प्रदर्शन पर

प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है।

Location :  Lucknow

Published :  12 June 2026, 11:01 AM IST