लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में बड़ा एक्शन, LDA AE समेत 5 अफसर सस्पेंड, होगा ध्वस्तिकरण; जानिये सबका गुनाह

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर सरकार ने सख्त एक्शन लिया है। पांच अफसरों और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि 18 अधिकारियों की जांच जारी है।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 28 June 2026, 12:04 PM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज के कोचिंग सेंटर में भीषण अग्निकांड के मामले की जारी जांच के बीच सरकार ने सख्त एक्शन लिया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के कार्यकारी अभियंता संजय शुक्ला समेत पांच अफसरों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

इसके साथ ही सरकार ने अग्निकांड के मामले में बिल्डिंग के मालिक वीरेन्द्र शुक्ला मालिक को भी धस्वितकरण का नोटिस जारी किया है। मतलब जिस बिल्डिंग में आग लगी थी, उसे अब ध्वस्त कर दिया जायेगा।

इसके साथ ही सुपरवाइजर बेलदार परपाल को भी निलंबित कर दिया गया है।

5 और अधिकारी-कर्मचारी निलंबित

निलंबित किए गए अधिकारियों में एलडीए के सहायक अभियंता संजय शुक्ला, अधीक्षण अभियंता आनंद मिश्रा, अधिशासी अभियंता शिवेंद्र शुक्ला और अवर अभियंता हेमंत कुमार शामिल हैं। इसके अलावा सुपरवाइजर के रूप में तैनात बेलदार हरपाल को भी निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के आदेश पर की गई है।

Lucknow Fire Case: अलीगंज अग्निकांड में बड़ा खुलासा! पूर्व LDA वीसी समेत 100 से ज्यादा अफसरों पर होगी कार्रवाई?

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

इससे पहले भी इस मामले में अवर अभियंता प्रमोद पांडे और सहायक अभियंता अनिल कुमार को निलंबित किया जा चुका है। इस तरह अब तक कुल सात अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई हो चुकी है। यह सभी कार्रवाई जांच में सामने आई अनियमितताओं और लापरवाही के आधार पर की गई है।

18 अधिकारियों की सूची शासन को भेजी गई

एलडीए ने जांच के बाद कुल 18 अधिकारियों और इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेजी थी। शासन ने इस सूची के आधार पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल उन अधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है जो अभी सेवा में कार्यरत हैं। जिनकी भूमिका संदिग्ध पाई गई है, उनके खिलाफ विभागीय जांच और निलंबन की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

अग्निकांड में 15 लोगों की मौत, दम घुटना बना कारण

अलीगंज इलाके में पिछले सोमवार को एक इमारत में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई थी। सभी मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने को मौत का कारण बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार किसी भी शव पर ऐसी गंभीर बाहरी चोट नहीं पाई गई, जिसे सीधे मौत का कारण माना जा सके।

Lucknow Fire Tragedy: लखनऊ की आग से कई युवाओं के सपने स्वाहा; पढ़िये अंतहीन दर्द की दास्तान

डॉक्टरों को जांच के दौरान यह भी पता चला कि शवों पर गंभीर जलने या गहरे घाव के स्पष्ट संकेत नहीं मिले। हालांकि कई मृतकों के चेहरे और आंखों के आसपास सूजन देखी गई है। इससे यह स्पष्ट होता है कि आग की घटना में धुएं और दम घुटने ने जानलेवा भूमिका निभाई।

Location :  Lucknow

Published :  28 June 2026, 12:04 PM IST