Big Breaking: यूपी भाजपा के पदाधिकारियों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी, देखिये पार्टी ने किनको सौंपी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी गई है। पार्टी ने कुल 64 चेहरों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 25 June 2026, 1:06 PM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश भाजपा में आखिरकार उस लंबे इंतजार का अंत हो गया, जिसका इंतजार पार्टी कार्यकर्ताओं से लेकर राजनीतिक गलियारों तक में किया जा रहा था। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। संगठन विस्तार को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच जारी हुई इस लिस्ट में 64 पदाधिकारियों के नाम शामिल किए गए हैं।

छह महीने बाद हुआ प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद से ही नई कार्यकारिणी को लेकर लगातार चर्चा चल रही थी। पंकज चौधरी ने 14 दिसंबर 2025 को उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली थी। अध्यक्ष बनने के छह महीने से ज्यादा समय बाद अब जाकर उनकी टीम सामने आई है। लंबे समय से संगठन में बदलाव और नई जिम्मेदारियों को लेकर पार्टी के अंदर मंथन चल रहा था।

64 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

जारी की गई सूची में कुल 64 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। इसमें 19 प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, जबकि 8 नेताओं को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा 19 प्रदेश मंत्रियों को भी टीम में जगह मिली है। पार्टी ने क्षेत्रीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए 6 क्षेत्रीय उपाध्यक्षों की नियुक्ति की है।

रोहित मिश्रा को मिली युवा मोर्चा की कमान

नई टीम में सबसे ज्यादा चर्चा युवा मोर्चा अध्यक्ष के नाम को लेकर रही। भाजपा ने युवा मोर्चा की जिम्मेदारी रोहित मिश्रा को सौंपी है। युवा मोर्चा पार्टी का एक अहम संगठन माना जाता है, जो युवाओं के बीच भाजपा की पहुंच बढ़ाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का काम करता है।

देखें पूरी लिस्ट

उपाध्यक्ष
1. सुरेश राणा
2. सत्यपाल सैनी
3. ब्रज बहादुर
4. धर्मेंद्र सिंह
5. मोहित बेनीवाल
6. देवेश कोरी
7. प्रियंका रावत
8. दर्वि विजय शाक्य
9. रमेश सिंह
10. नीरज सिंह
11. अर्चना मिश्रा
12. पूजा पाल
13. शंकर गिरी
14. कामेश्वर सिंह
15. डॉ. कृतिका अग्रवाल
16. सुरेश मौर्य
17. राजेश यादव
18. कृष्ण बिहारी राय
19. आलोक गुप्ता

महामंत्री
20. रामप्रताप सिंह चौहान
21. गीता शाक्य
22. अभिजात मिश्रा
23. उपेंद्र रावत
24. संजय राय
25. शंकर लोधी
26. दिलीप पटेल
27. राजेश चौधरी

मंत्री
28. विजय शिवहरे
29. बसंत त्यागी
30. शिवभूषण सिंह
31. सहजानंद राय
32. अंकुर शर्मा
33. अनिल यादव
34. अवधेश श्रीवास्तव
35. विजय राजभर
36. प्रमेन्द्र जांगड़ा विश्वकर्मा
37. किरण लोधी निषाद
38. राकेश बिंद
39. संचिता सिंह चौहान (लुनिया)
40. रजनी पांडेय
41. राहुल वाल्मीकि
42. महामेधा नागर
43. दीपमाला संतोषी
44. सुहासिनी जायसवाल
45. यतेंद्र शर्मा
46. आकांक्षा सोनकर

क्षेत्रीय अध्यक्ष
47. नबाब सिंह नागर- पश्चिम क्षेत्र
48. पूरन लाल लोधी- ब्रज क्षेत्र
49. राम किशोर साहू- कानपुर क्षेत्र
50. अवधेश द्विवेदी- अवध क्षेत्र
51. अशोक चौरसिया- काशी क्षेत्र
52. विनोद राय- गोरखपुर क्षेत्र

कार्यालय पदाधिकारी
53. भारत दीक्षित- कार्यालय मंत्री
54. अतुल अवस्थी- कार्यालय सह-मंत्री
55. लक्ष्मण सिंह- कार्यालय सह-मंत्री

अन्य पद
56. दिनेश प्रताप सिंह- मुख्य प्रवक्ता
57. मनीष दीक्षित- प्रदेश मीडिया संयोजक
58. हिमांशुराज पंडित- प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक

मोर्चा अध्यक्ष
59. रोहित मिश्रा- युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष
60. प्रकाश पाल- पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष
61. देवेंद्र सिंह- किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष
62. अशोक रावत- अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष
63. सरोज कुशवाह- महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष
64. विद्याभूषण गोंड- अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

 

Location :  Lucknow

Published :  25 June 2026, 12:49 PM IST