हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (Img: Google)
Lucknow : रात की खामोशी, बंद दरवाजे और एक सुरक्षित घर का भरोसा… लेकिन जब वही घर डर का अड्डा बन जाए तो हालात कितने खौफनाक हो सकते हैं। इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं। लखनऊ के गुडंबा इलाके से आई एक घटना ने रिश्तों और भरोसे दोनों को झकझोर कर रख दिया है। जहां एक महिला ने अपने ही मकान मालिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
किराये पर रह रही एक महिला ने अपने मकान मालिक विशाल पर छेड़छाड़ और गलत संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि वह पिछले एक साल से अपने पति और बच्चों के साथ इस मकान में रह रही थी लेकिन मकान मालिक की नीयत शुरू से ही खराब थी।
पीड़िता के मुताबिक, आरोपी विशाल राजपूत अक्सर घर आने के बहाने उससे गलत संबंध बनाने का दबाव बनाता था। कुछ दिन बाद जब महिला घर में अकेली थी तो आरोपी दीवार फांदकर जबरन कमरे में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ की। इस घटना के बाद महिला काफी डर गई। आरोपी की हरकतें यहीं नहीं रुकीं।
Luckow Fire: लखनऊ में भीषण आग का तांडव, सिलेंडर्स ब्लास्ट के साथ कई झोपड़ियां और आशियाने खाक
महिला का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी उसे लगातार डराता-धमकाता रहा। यह सिलसिला कई महीनों तक चलता रहा। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई। आखिरकार जब महिला ने यह पूरी बात अपने पति श्रीराम चौहान को बताई तो हालात और बिगड़ गए। पति ने साथ देने के बजाय उसे छोड़ दिया। जिससे वह पूरी तरह अकेली पड़ गई।
आज पीड़िता अपने तीन छोटे बच्चों के साथ अकेले रह रही है और आर्थिक व सामाजिक संकट से जूझ रही है। एक तरफ न्याय की लड़ाई, दूसरी तरफ बच्चों की जिम्मेदारी महिला के लिए हालात बेहद मुश्किल हो गए हैं।
Lucknow: मानवाधिकार आयोग सख्त, लखनऊ बीएसए पर 50 हजार का जमानती वारंट
पीड़िता ने गुडंबा थाने में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
Location : Lucknow
Published : 20 April 2026, 3:32 PM IST