
पीड़ित नरेंद्र सिंह
जिले के भोगांव क्षेत्र में जमीन को लेकर विवाद अब डर और धमकियों तक पहुंच गया है। सरकारी पैमाइश और प्रशासन की मौजूदगी में सीमांकन होने के बाद जिस जमीन पर निर्माण शुरू हुआ, उसी पर अब बवाल खड़ा हो गया है। पीड़ित का आरोप है कि नींव भरवाने के बाद कुछ लोग उसे लगातार धमका रहे हैं। गाली-गलौज कर रहे हैं और निर्माण कार्य रुकवाने के लिए जान से मारने तक की धमकी दे रहे हैं। इन आरोपों के आधार पर पीड़ित ने जिलाधिकारी से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है।
मैनपुरी में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल!
सरकारी पैमाइश और सीमांकन के बाद नींव भरवाने वाले व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग उसकी नींव उखाड़ने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने जिलाधिकारी से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले की जांच और प्रशासनिक कार्रवाई… pic.twitter.com/d9UUp7pwY0
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) July 3, 2026
भोगांव की पुरानी मंडी निवासी नरेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी गाटा संख्या 703 की भूमि का मिशन समाधान अभियान के तहत उपजिलाधिकारी की मौजूदगी में सीमांकन कराया गया था। प्रशासन की निगरानी में जेसीबी से नींव की खुदाई भी कराई गई। जिसके बाद उन्होंने नियमानुसार अपनी जमीन पर नींव भरवा दी।
नरेंद्र सिंह का आरोप है कि इसके बाद सुनील कुमार, विपिन कुमार, रामवीर और हेम सिंह समेत कुछ लोगों ने उनकी भरी हुई नींव उखाड़ने की धमकी देनी शुरू कर दी। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी आए दिन गाली-गलौज करते हैं। झगड़ा करने की कोशिश करते हैं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी देते हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
मैनपुरी में स्कूली छात्रों की सुरक्षा को लेकर सिद्धार्थ यादव आए एक्शन में, दे डाली ये बड़ी धमकी
पीड़ित ने बताया कि लगातार मिल रही धमकियों की वजह से उनका परिवार दहशत में है। निर्माण कार्य भी पूरी तरह रुक गया है। उनका आरोप है कि यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो कोई बड़ी घटना हो सकती है।
नरेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी से मांग की है कि उनकी जमीन और निर्माणाधीन नींव की सुरक्षा सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही जिन लोगों पर धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। उनके खिलाफ जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।
Location : Mainpuri
Published : 3 July 2026, 9:31 PM IST