Lakhimpur Kheri: अंबेडकर जयंती पर मूर्ति स्थापना को लेकर दो पक्षों में विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा

लखीमपुर खीरी में अंबेडकर प्रतिमा लगाने को लेकर एक ही समाज के दो पक्षों में विवाद हो गया। डीएम-एसपी ने मौके पर पहुँचकर स्थिति संभाली। अफवाहों से बचने की अपील। पूरी खबर पढ़ें।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 15 April 2026, 6:27 AM IST

Lakhimpur Kheri : जनपद में बेडकर जयंती के दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर एक ही समाज के दो गुटों के बीच टकराव हो गया। घटना के बाद फैली अफवाहों के कारण तनाव बढ़ गया, लेकिन जिला प्रशासन और पुलिस ने समय रहते स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया है। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

क्या है पूरा विवाद?

पुलिस के अनुसार, विवाद उस समय शुरू हुआ जब भीम आर्मी के कुछ कार्यकर्ता एक स्थान पर बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित कर रहे थे। उसी समाज के दूसरे गुट ने इस पर आपत्ति जताई और विरोध शुरू कर दिया। बहस बढ़ते-बढ़ते छीना-झपटी और झड़प में तब्दील हो गई, जिससे प्रतिमा को भी नुकसान पहुँचा। इसी गहमागहमी के बीच कुछ शरारती तत्वों ने अफवाह फैला दी, जिससे नाराज होकर लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया।

Gorakhpur : एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार; 14 कार्ड और नकदी बरामद

अफवाह फैलाने वालों को सख्त चेतावनी

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) अमित कुमार राय ने बताया कि कुछ लोग जानबूझकर भ्रामक खबरें फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे। प्रशासन ने ऐसे लोगों को चिन्हित कर सख्त चेतावनी दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर डटे हैं डीएम और एसपी

हालात को देखते हुए जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुँच गईं। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बात कर शांति बनाए रखने की अपील की है। वर्तमान में क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और पुलिस हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रही है।

Gorakhpur Fire Service Day: आखिर क्यों मनाया जाता है ‘फायर सर्विस डे’? जानें आग से लड़ने के लिए कितनी तैयार है गोरखपुर पुलिस

प्रशासन की अपील

एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह और एएसपी पवन गौतम ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि शांति भंग करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहेगी।

Location :  Lakhimpur Kheri

Published :  15 April 2026, 6:27 AM IST