कुशीनगर में दर्दनाक सड़क हादसा: आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जा रही बस और ट्रक की भिड़ंत, 3 की मौत और कई घायल

कुशीनगर में पटहेरवा थाना क्षेत्र के लबनिया गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दिल्ली के आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 7 November 2026, 8:59 AM IST

Kushinagar: यूपी के कुशीनगर जिले में शनिवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पटहेरवा थाना क्षेत्र के लबनिया गांव के पास एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जा रही थी बस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह लग्जरी बस दिल्ली के आनंद विहार से सवारियों को लेकर बिहार के मुजफ्फरपुर की ओर जा रही थी। शनिवार सुबह जब यह बस पटहेरवा थाना क्षेत्र के लबनिया गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रही थी, तभी सामने से आ रहे एक ट्रक के साथ इसकी जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई।

प्रतापगढ़ में धीरेंद्र शास्त्री की ‘श्रीराम कथा’ पर गरमाई सियासत, राजा भैया के आयोजन पर सपा ने खोला मोर्चा

तीन की मौत, आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल

इस भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की जान चली गई है। वहीं, छह से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की गंभीरता को देखते हुए मृतकों की संख्या में अभी और इजाफा होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई और बिना देर किए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

Gorakhpur: अपहरण और तेजाब फेंकने के दोषी को 10 साल की कठोर कैद, 50 हजार रुपये जुर्माना

अस्पताल में इलाज जारी और पुलिस की कार्रवाई

दुर्घटना के तुरंत बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी तमकुहीराज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की देखरेख में घायलों को चिकित्सीय सहायता दी जा रही है। वहीं, पुलिस ने हादसे में जान गंवाने वाले तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Location :  Kushinagar

Published :  7 November 2026, 8:59 AM IST