हिंदी
शख्स ने पुलिस को किया परेशान
Maharajganj: जनपद के कोल्हुई कस्बे में सोमवार की रात 10 बजे एक युवक द्वारा 112 नंबर पर फोन कर सूचना देने के बाद पुलिस परेशान रही। बताया जा रहा है कि गणेश नाम के युवक ने डायल 112 पर कॉल कर किसी घटना की जानकारी दी थी। सूचना मिलते ही पीआरवी 8688 पर तैनात पुलिसकर्मी तत्काल सक्रिय हो गए और बताए गए स्थान कोल्हुई कस्बे के गोरखपुर रोड पर पहुंच गए।
पुलिस जब लोकेशन पर पहुंची तो कॉल करने वाले युवक का मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला। पीआरवी टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और कॉल करने वाले युवक की जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। काफी देर तक पुलिस टीम इलाके में युवक की तलाश करती रही, मगर सफलता हाथ नहीं लगी।
पीआरवी 8688 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बताया कि गणेश नाम से 112 पर कॉल आई थी, लेकिन मौके पर पहुंचने से पहले ही कॉल करने वाले ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। पुलिस का कहना है कि इस तरह की फर्जी अथवा अधूरी सूचनाएं पुलिस का समय बर्बाद करती हैं और वास्तविक जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने में बाधा बनती हैं।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि आपातकालीन सेवा 112 का प्रयोग केवल गंभीर और वास्तविक घटनाओं के लिए ही करें।
Location : Maharajganj
Published : 19 May 2026, 2:04 AM IST
Topics : Fake Call Kolhui Maharajganj News UP Police up112