कोल्हुई में पुरानी दुश्मनी का खूनी खेल, आखिर क्यों बरसे लाठी-डंडे?

कोल्हुई थाना क्षेत्र के महुआरी गांव में पुरानी रंजिश और जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बुधवार रात कुछ लोगों ने एक परिवार के घर पहुंचकर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 31 July 2026, 12:44 AM IST

Maharajganj: कोल्हुई थाना क्षेत्र के महुआरी गांव में पुरानी रंजिश और जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बुधवार रात कुछ लोगों ने एक परिवार के घर पहुंचकर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जान से मारने की दी धमकी

महुआरी गांव निवासी परमेश्वर निषाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 29 जुलाई की रात करीब 10 बजे गांव के ही असर्फी, संजय, कमलावती और मेवाती उनके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने पहले गाली-गलौज की और उसके बाद लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

इस हमले में परमेश्वर निषाद, उनके छोटे भाई प्रमोद, पत्नी पाना देवी तथा माता बासमती देवी घायल हो गईं। पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

महराजगंज में IT का मेगा ऑपरेशन: दूसरे दिन भी दो राइस मिलों में डटी रही आयकर टीम, करोड़ों कैश की चर्चाओं से मचा भूचाल

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पीड़ित की तहरीर के आधार पर चारों आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

GST 2.0 पर महराजगंज में बड़ा मंथन! व्यापारियों ने टैक्स और ITC को लेकर पूछे ऐसे सवाल, अधिकारियों ने दिए अहम जवाब

जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Location :  Maharajganj

Published :  31 July 2026, 12:41 AM IST