कोल्हुई: पति की दूसरी शादी से आहत महिला पहुंची थाने, जानें पूरी खबर

महराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र की रहने वाली हदीसुननिशा ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि उसके पति मो० असलम ने उसके रहते दूसरी शादी कर ली

Updated : 2 May 2026, 5:12 PM IST
google-preferred

Maharajganj:महराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र की रहने वाली हदीसुननिशा ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि उसके पति मो० असलम ने उसके रहते दूसरी शादी कर ली, जिससे उसका वैवाहिक जीवन संकट में पड़ गया है।

विरोध करने पर मारपीट और घर से निकाला

हदीसुननिशा के अनुसार, जब उसने अपने पति की दूसरी शादी का विरोध किया तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इस दौरान उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित भी किया गया। पीड़िता का आरोप है कि अब उसके पास रहने के लिए कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है।

Home Tips: खिड़कियों का ऐसा राज जो बदल सकता है आपकी किस्मत और घर की ऊर्जा, जानें सही दिशा और नियम

बेटी के भविष्य को लेकर चिंता

पीड़िता ने बताया कि उसकी एक बेटी भी है, जिसकी जिम्मेदारी अब पूरी तरह उसके कंधों पर आ गई है। पति द्वारा दूसरी शादी कर लेने के बाद उसके सामने जीवन यापन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

Kanker IED Blast: DRG के 3 जवान शहीद, डी-माइनिंग ऑपरेशन के दौरानल ऐसे हुआ भीषण विस्फोट

पुलिस से न्याय की मांग

हदीसुननिशा ने कोल्हुई थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। उसने पुलिस से उचित कार्रवाई करते हुए उसे और उसकी बेटी को सुरक्षा व न्याय दिलाने की मांग की है।

Location :  Maharajganj

Published :  2 May 2026, 5:11 PM IST

Advertisement