तेज रफ्तार पिकअप ने मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को मारी टक्कर, मौके पर मौत; चालक फरार

कौशाम्बी के सैनी क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली नीलू देवी को तेज रफ्तार पिकअप ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक वाहन समेत फरार है, पुलिस तलाश में जुटी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 5 November 2026, 3:23 PM IST

Kaushambi: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के सैनी थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार ने एक जान ले ली। थाना क्षेत्र के चकसैनी गांव में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि गांव में मातम पसरा है।

तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार, सैनी के चकसैनी गांव निवासी नीलू देवी सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार

हादसा होते ही पिकअप चालक तुरन्त ही वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली, ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पिकअप चालक की तलाश जारी

थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि वाहन और चालक की पहचान कर उसे जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।
घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन पुलिस से जल्द न्याय और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Location :  kaushambi

Published :  5 November 2026, 3:23 PM IST