Kashi Vishwanath Temple: दलालों पर पुलिस का एक्शन, 25 लोग हिरासत में

Varanasi में रविवार सुबह Kashi Vishwanath Temple के आसपास फर्जी दर्शन कराने वाले दलालों और संदिग्ध लोगों पर पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। सुबह चार बजे से पांच बजे तक चले विशेष अभियान में कुल 25 लोगों को हिरासत में लिया गया।

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 24 May 2026, 3:43 PM IST

Varanasi: वाराणसी में रविवार सुबह  Kashi Vishwanath Temple के आसपास फर्जी दर्शन कराने वाले दलालों और संदिग्ध लोगों पर Police ने बड़ा अभियान चलाया। सुबह चार बजे से पांच बजे तक चले विशेष अभियान में कुल 25 लोगों को हिरासत में लिया गया। इनमें चौक क्षेत्र से 22 और दशाश्वमेध इलाके से तीन लोग पकड़े गए हैं।

Police अधिकारियों के मुताबिक पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। Police को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग श्रद्धालुओं को जल्दी और विशेष दर्शन कराने का झांसा देकर पैसे वसूल रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर टीम ने तड़के अभियान चलाकर कार्रवाई की।

Varanasi News: मासूम की चीखों से कांपा था वाराणसी, अब मिला न्याय; दरिंदे सनोज को ताउम्र जेल की सजा

आसान दर्शन कराने का लालच

जानकारी के अनुसार ये लोग Temple  के आसपास घूमकर श्रद्धालुओं से संपर्क करते थे और वीआईपी या आसान दर्शन कराने का लालच देते थे। कई मामलों में श्रद्धालुओं से मोटी रकम भी वसूली जाती थी। पुलिस ने कुछ लोगों के पास से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है, जिसकी जांच की जा रही है।

अभियान के दौरान पुलिस ने यह भी सुनिश्चित किया कि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करते हुए मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है।

Varanasi News: झंडा विवाद पर भड़की भीड़, पुलिस पर पथराव… ACP समेत 7 घायल

श्रद्धालु दलाल के झांसे में न आएं

Police अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति या दलाल के झांसे में न आएं और केवल अधिकृत व्यवस्था के तहत ही दर्शन करें। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

मंदिर प्रशासन और पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और वास्तविक दर्शन का अनुभव मिल सके।

नमो घाट पर पर्यटकों को उतारा मौत के घाट

वाराणसी के प्रसिद्ध नमो घाट (Namo Ghat) पर हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे शहर को हिला दिया है। सुबह की सैर और घूमने का आनंद लेने आए दो भाइयों की यात्रा उस समय भयावह बन गई, जब घाट पर तैनात गार्डों और बाउंसरों से उनका विवाद हो गया। यह मामूली कहासुनी कुछ ही पलों में ऐसी हिंसा में बदल गई, जिसने एक परिवार की खुशियों को हमेशा के लिए खत्म कर दिया।

Location :  Varanasi

Published :  24 May 2026, 12:14 PM IST