वाराणसी में बड़ा बवाल: नमो घाट पर गार्ड और पर्यटकों के बीच विवाद, युवक की पीट-पीटकर हत्या
वाराणसी के प्रसिद्ध नमो घाट पर कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। घाट पर घूमने आए दो भाइयों और सुरक्षा कर्मियों के बीच शुरू हुआ विवाद कुछ ही समय में हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।