‘राम मंदिर के चढ़ावे पर डकैती’, कासगंज में अखिलेश यादव ने भाजपा को जानिये कैसे घेरा

राम मंदिर के चढ़ावे पर डकैती पड़ रही है। बीजेपी को अपना विरोध स्वीकार नहीं है। अगर कोई विरोध करेगा, तो उसका एनकाउंटर कर देंगे। जेल भेज देंगे। गैस सिलेंडर महंगा हुआ है, पेपर लीक हो रहे हैं।

Updated : 12 June 2026, 8:04 PM IST

Kasganj:  सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कासगंज पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्व सांसद देवेंद्र यादव के नवनिर्मित उर्मिला गार्डन का शुभारम्भ किया। इस मौके पर पूर्व सांसद देवेंद्र यादव के सपा में शामिल होने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि राम मंदिर के चढ़ावे पर डकैती पड़ रही है। बीजेपी को अपना विरोध स्वीकार नहीं है। अगर कोई विरोध करेगा, तो उसका एनकाउंटर कर देंगे। जेल भेज देंगे। गैस सिलेंडर महंगा हुआ है, पेपर लीक हो रहे हैं।

उन्होंनेकहा कि भाजपा वाले खुद को सनातनी बताते हैं, लेकिन ये सनातनी नहीं हैं। शंकराचार्य सरकार की कमियां बता रहे थे, इसलिए उनके साथ गलत किया गया। सपा शंकराचार्य के साथ है।

कौन हैं देवेन्द्र यादव?

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पूर्व सांसद कुंवर देवेंद्र सिंह यादव को सपा जॉइन कराई। देवेंद्र यादव लोकसभा 2024 चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे।

कमरतोड़ महंगाई का सामना

सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ लूटने का काम कर रही है। जो भाजपा सरकार चल रही है, वो सिर्फ लूटने के लिए चल रही है। इतना लूटने का काम तो पहले किसी सरकार में नहीं हुआ। महंगाई ने किसानों की खुशियों को खत्म कर दिया है। साल 2014 में पेट्रोल की क्या कीमत थी और आज क्या कीमत है? आज जो पेट्रोल आपको मिल रहा है, उसमें 20% मिलावट है। अगर सवाल करो तो भाजपाई कहते हैं कि वैश्विक कारणों और युद्ध की वजह से डीजल, पेट्रोल और सिलेंडर महंगा हो रहा है। भाजपा की जो विदेश नीति को इस कमरतोड़ महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।

यूपी के पूर्व सीएम ने कहा कि अगर भाजपाई बेईमानी नहीं करते, तो आज दिल्ली में डबल इंजन की सरकार नहीं होती। बहुत जगह इन्होंने बेईमानी की है। पंचायत चुनाव में देरी हो रही है, 'वन नेशन, वन इलेक्शन' का फॉर्मूला फेल हो गया है। गांव वाले बीजेपी को सबक सिखाने के लिए तैयार हैं, क्योंकि उन्हें खाद नहीं मिल रही, डीजल नहीं मिल रहा, पेट्रोल महंगा हो गया है।

अखिलेश ने कहा- स्मार्ट मीटर बनाकर तुम लूटने की तैयारी में थे। ये लीकेज वाले लोग हैं, इनके बहुत लीकेज हैं। जनता इन्हें बंद करेगी। बीजेपी के बड़े-बड़े नेता कहते थे कि हम 'विश्व गुरु' बनने जा रहे हैं। लेकिन जब सच में विश्व गुरु बनने का मौका आया, तो पता ही नहीं चला कि हमारे विश्व गुरु हैं कहां?

UP Polls 2027: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावी हलचल तेज, सीट बंटवारे को लेकर BJP में बड़ा मंथन शुरू

10 साल में गरीबी, महंगाई,भ्रष्टाचार और अन्याय

अखिलेश यादव ने कहा- 10 साल में गरीबी, महंगाई,भ्रष्टाचार और अन्याय बढ़ा है और उत्तर प्रदेश को पीछे छोड़ दिया गया है। ये जो एक्सप्रेसवे के बड़े-बड़े नाम ले रहे हो, हम तो कहते हैं अपने सभी साथियों से सड़कों पर चलकर देख लो। एक तरफ बीजेपी ने जो बनाई हैं और एक तरफ समाजवादी ने जो बनाई हैं। आप जब सड़कों पर चलोगे, तो आप खुद महसूस करोगे कि समाजवादी ने जो सड़कें बनाई हैं, जो एक्सप्रेसवे बनाए हैं, उनमें झटका नहीं लगता, उछलना नहीं पड़ता।

महराजगंज के भूमि विवाद ने पकड़ा तूल, पुलिस पर उठे सवाल और एसपी तक पहुंचा मामला; जानिये क्या हुआ चौक बाजार में

सपा प्रमुख ने कहा- ये लोग मुंह से तो 'स्वदेशी-स्वदेशी' चिल्लाते हैं, लेकिन मन से पूरी तरह 'विदेशी' हैं। ये मुंह के स्वदेशी हैं, मन के विदेशी। इसीलिए आज आप देख रहे हैं कि हमारा पूरा का पूरा बाजार विदेशी कंपनियों के हाथों में सौंप दिया गया है। यहां की अर्थव्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है। इसका सबसे बुरा और सीधा असर हमारे देश के किसानों पर पड़ रहा है।

Location :  Kasganj

Published :  12 June 2026, 8:02 PM IST