
बाग में पेड़ से लटका शव देख हड़कंप (Image Source: Dynamite News)
Kasganj: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मंगलवार को एक बाग में पेड़ पर युवक का शव लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान एटा जनपद के मारहरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला बस्ती निवासी 20 वर्षीय रोहित पुत्र महाराज सिंह के रूप में हुई है। रोहित दो नवंबर से लापता था और उसकी गुमशुदगी थाना मारहरा में दर्ज कराई गई थी।
युवक की तलाश में जुटी एटा पुलिस उसकी लोकेशन के आधार पर कासगंज पहुंची थी। इसी दौरान नदरई चौकी क्षेत्र में एक बाग के अंदर उसका शव पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलने पर कासगंज कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह सूचना मिली कि सोरव ढाबा और मिरहची के बीच मुख्य मार्ग से करीब 100 मीटर अंदर स्थित विजय सिंह बढ़ारी वैश्य के बाग में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका हुआ है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू की।
सूचना मिलने के बाद मौक पर पहुंची पुलिस (Image Source: Dynamite News)
Maharajganj News: PHC में प्रसव के बाद बिगड़ी नवजात की हालत, एंबुलेंस के इंतजार में गई जान
जांच के दौरान शव की पहचान रोहित (20) पुत्र महाराज सिंह के रूप में हुई। वह एटा जिले के मारहरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला बस्ती का निवासी था। इस तरह कासगंज के नदरई चौकी क्षेत्र में मिले शव की पहचान एटा से लापता युवक के रूप में हुई।
जानकारी के मुताबिक, रोहित के लापता होने के बाद दो नवंबर को थाना मारहरा में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद एटा पुलिस युवक की तलाश में जुटी थी। पुलिस उसकी लोकेशन के आधार पर खोजबीन कर रही थी। इसी दौरान तलाश करते हुए पुलिस कासगंज के नदरई चौकी क्षेत्र में स्थित बाग तक पहुंची, जहां रोहित का शव पेड़ पर लटका मिला।
प्रारंभिक जानकारी में युवक का अपनी ही गली में रहने वाली एक युवती से प्रेम-प्रसंग होने की बात सामने आई है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस जांच कर रही है।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया (Image Source: Dynamite News)
कॉस्मेटिक दुकान की आड़ में पटाखों का जखीरा! मिरजापुर में 96 किलो पटाखे बरामद, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, युवक का शव पेड़ पर करीब 20 फीट की ऊंचाई पर लटका हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदा बनाकर शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू की गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल युवक की मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों से संबंधित जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।
Location : Kasganj
Published : 3 November 2026, 2:45 PM IST
Topics : crime news etah kasganj news missing youth UP News