रायबरेली जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम के द्वारा बुधवार को बड़ी कार्रवाई सामने आई है। भूमि पैमाइश के नाम पर पांच हजार की घूस लेते राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया।

राजस्व निरीक्षक एंटी करेप्सन टीम की गिरफ्त में
Raebareli: रायबरेली में एंटी करप्शन टीम ने एक कानूनगो को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार रायबरेली जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम के द्वारा बड़ी कार्रवाई सामने आई है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को एंटी करप्शन टीम ने लालगंज तहसील में तैनात कानूनगो गंभीर सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी कानूनगो को लेकर गुरबख्शगंज थाना पहुंची, जहां आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी कानूनगो गंभीर सिंह को लेकर बताया जा रहा है कि वह राही ब्लॉक का निवासी है।
रायबरेली में बैंक घोटाला: फर्जी दस्तावेजों से 9 करोड़ का लोन, 48 पर एफआईआर
घूस किस काम के बदले और कितनी रकम ली जा रही थी, इसे लेकर जांच जारी है। एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है, वहीं आम जनता में इसे लेकर असंतोष की भावना देखी जा रही है। मामले में जल्द ही विभागीय कार्रवाई और FIR दर्ज होने की संभावना है।
किसान गणेश शंकर के मुताबिक कानूनगो गंभीर सिंह को भूमि की पैमाइश करनी थी। तीन माह से कानूनगो भूमि की पैमाइश कराने के लिए टरका रहा था और भूमि पैमाइश करने के नाम पर पांच हजार रुपये मांग रहा था।
एक सप्ताह पहले किसान की शिकायत पर एंटी करप्शन की टीम ने कानूनगो को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई। किसान बुधवार सुबह तहसील पहुंचा और पैमाइश के लिए कानूनगो को पांच हजार रुपये दे रहा था। पहले से मौजूद टीम ने कानूनगो को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।
रायबरेली जिला अस्पताल में आग, इमरजेंसी वार्ड में मचा हड़कंप
इस कार्रवाई से तहसील में हड़कंप मच गया। इससे पहले कि तहसील में तैनात अधिकारी व कर्मचारी कुछ समझ पाते, टीम कानूनगो को लेकर गुरुबख्शगंज थाने पहुंच गई। गुरुबख्शगंज थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि एंटी करप्शन टीम द्वारा तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
इस मामले में थाना गुरुबख्शगंज इंचार्ज संजय कुमार सिंह ने बताया कि लालगंज क्षेत्र के कानूनगो गंभीर सिंह को एंटी करप्शन टीम लेकर थाने है। एंटी करप्शन टीम की तहरीर मिलने पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।