रायबरेली में रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार, राजस्व विभाग में मचा हड़कंप
रायबरेली जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम के द्वारा बुधवार को बड़ी कार्रवाई सामने आई है। भूमि पैमाइश के नाम पर पांच हजार की घूस लेते राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया।