कानपुर पहुंचे प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, PDA और गठबंधन पर दिया बड़ा बयान

कानपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने समाजवादी पार्टी की राजनीति पर निशाना साधा। सपा की पहली प्रत्याशी सूची, PDA फॉर्मूले और गठबंधन को लेकर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं अतरौलिया विधानसभा सीट पर सुभासपा और निषाद पार्टी के दावों पर भी जवाब दिया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 25 November 2026, 3:23 PM IST

कानपुर: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय बुधवार को सर्किट हाउस पहुंचे। यहां उनका गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने सपा की PDA राजनीति और गठबंधन पर कई सवाल खड़े किए। मंत्री ने कहा कि उनकी राजनीति में स्पष्टता नहीं है और राजनीतिक समीकरण लगातार बदलते रहते हैं।
समाजवादी पार्टी की ओर से पांच प्रत्याशियों की पहली सूची जारी किए जाने पर मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सपा की राजनीति में स्पष्टता नहीं है। कभी MY यानी मुस्लिम-यादव तो कभी PDA यानी पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक के नाम पर राजनीतिक समीकरण बनाने की कोशिश की जाती है।

Kanpur Dev Deepawali: धरती पर दीपों की जगमगाहट, आसमान में आतिशबाजी; कानपुर में दिखा अद्भुत नजारा

PDA का मतलब बदलने पर उठाए सवाल

मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी के PDA का एब्रिविएशन हमेशा बदलता रहता है। इससे साफ है कि पार्टी खुद ही असमंजस में है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा ने जातिगत विभाजन के सहारे अपनी राजनीतिक जमीन तैयार की है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह गठबंधन ज्यादा समय तक टिकने वाला नहीं है।

प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय को गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया।

भाजपा की राजनीति को बताया अलग

योगेंद्र उपाध्याय ने भाजपा और विपक्षी दलों की राजनीतिक शैली में अंतर बताते हुए कहा कि उनकी पार्टी सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर आगे बढ़कर काम करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है, जबकि विपक्षी दल जातिगत समीकरणों के सहारे सत्ता हासिल करने की कोशिश करते हैं।

अतरौलिया सीट पर सुभासपा और निषाद पार्टी के दावों पर क्या बोले?

अतरौलिया विधानसभा सीट को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और निषाद पार्टी के बीच दावों और खींचतान की चर्चाओं पर भी मंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई खास बात नहीं है।

कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से करेंगे बातचीत

कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि प्रभारी मंत्री होने के नाते वह पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से बातचीत करेंगे। इस दौरान संगठन और क्षेत्र से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की जाएगी

Location :  Kanpur

Published :  25 November 2026, 3:23 PM IST