Kanpur: सड़क हादसे के बाद जाम में फंसी एम्बुलेंस, अस्पताल पहुंचने से पहले सिपाही ने तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के कानपुर में भीषण सड़क जाम के बीच एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सड़क हादसे में घायल हुए एक सिपाही की मौत हो गई। आरोप है कि घायल सिपाही को लेकर जा रही एम्बुलेंस शहर के भीषण जाम में फंस गई, जिसके चलते उसे समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 6 November 2026, 2:28 AM IST

Kanpur: सड़क हादसे में घायल हुए सिपाही की एम्बुलेंस कानपुर के भीषण जाम में फंस गई, आरोप है जाम की वजह से अस्पताल पहुंचने में हुई देरी के चलते उसकी जान चली गयी। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं इस हादसे के बाद समस्त पुलिस प्रशासन भी शोकाकुल है।

भीषण जाम का आरोप

एक तरफ त्योहार की भीड़ तो दूसरी तरफ बुधवार को वीवीआईपी मूवमेंट के चलते शहर घण्टों भीषण जाम से जूझता रहा और इसका खामियाजा यूपी पुलिस के एक सिपाही को भुगतना पड़ा। फतेहपुर में सड़क हादसे में घायल हुआ एक सिपाही जिसे कानपुर रिफर किया गया था, इस दौरान एंबुलेंस भीषण जाम में फंस गई, देरी से अस्पताल पहुंचने पर उसकी मौत हो गई।

सड़क हादसे में हुए थे घायल

घाटमपुर थाना क्षेत्र के रहने प्रांशु सचान की तैनाती अंबेडकर नगर जिले में थी। प्रांशु किसी काम से पिता को बाइक में बैठाकर फतेहपुर की ओर जा रहे थे। तभी बक्सर मोड़ की तरफ आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें प्रांशु गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

कानपुर में बृजेश पाठक का इंडी गठबंधन पर हमला, बोले- 2027 में BJP तीसरी बार बनाएगी सरकार

ग्रामीणों ने हादसे की सूचना 112 पर दी, आनन-फानन में प्रांशु को सीएचसी गोपालपुर लाया गया, गंभीर हालत में उसे हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस दौरान वहां से अस्पताल की दूरी लगभग 60 किलोमीटर की थी। आरोप है टाटमिल पहुंचने पर एम्बुलेन्स करीब 1 घण्टे तक जाम में फंसी रही। किसी तरह एम्बुलेन्स रेंग-रेंग कर निकल पाई, और जब अस्पताल पहुंचे तो गम्भीर रूप से घायल प्रांशु को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

इस हादसे की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आरोप है जाम की वजह से समय पर अस्पताल न पहुंच पाने के चलते सिपाही की मौत हो गयी।

जमीन के एक टुकड़े के लिए खूनी संघर्ष! कानपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, 4 लोगों को लगी गोली

पुलिस की अपील, एसीपी को दी जांच

इस हादसे को लेकर कानपुर पुलिस ने भी गहरा दुख जताया है। अपर पुलिस उपायुक्त यातायात पूनम सिरोही ने कहा कि हमारे साथी पुलिसकर्मी की हादसे में मृत्यु से समस्त पुलिस परिवार शोकाकुल है।  प्रकरण की जाँच एसीपी ट्रैफिक को दी गई है।

Location :  Kanpur

Published :  6 November 2026, 2:25 AM IST