कानपुर को मिलने जा रही एक और नई दिल्ली ट्रेन, 16 नवंबर को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

कानपुर से आनन्द विहार के लिए प्रस्तावित नई ट्रेन कानपुर मेल को हरी झंडी देने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 16 नवंबर को कानपुर आएंगे। यही नहीं अश्विनी वैष्णव का कानपुर से गहरा नाता रहा है, वे आईआईटी भी जा सकते हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 14 November 2026, 8:03 PM IST

Kanpur: उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर से आनन्द विहार के लिए प्रस्तावित नई ट्रेन कानपुर मेल को हरी झंडी देने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 16 नवंबर को कानपुर आएंगे। यही नहीं अश्विनी वैष्णव का कानपुर से गहरा नाता रहा है, वे आईआईटी भी जा सकते हैं। वहीं नई ट्रेन को लेकर व्यापारी वर्ग में उत्साह है।

सांसद ने की थी पहल

कानपुर नगर सांसद रमेश अवस्थी द्वारा पहल की गई थी। कानपुरवासियों की मंशा थी कि कानपुर से दिल्ली तक एक दैनिक ट्रेन चले, जिसको लेकर अब वह दिन आ गया है जब कानपुर से आनन्द विहार तक कानपुर मेल ट्रेन को 16 नवम्बर को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के द्वारा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Kanpur Murder: HAL कैंपस के पास किसने की युवक की हत्या? खून से सनी ईंट ने बढ़ाया शक

रेल मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

कार्यक्रम के अनुसार रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 16 नवम्बर को कानपुर आएंगे यहां वे हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे। ट्रेन के शुभारंभ को लेकर कानपुर सेंट्रल पर तैयारियां शुरू कर दी गयी है।

रेलवे स्टेशन पर लोगों की भीड़ (IImg: Dynamite News)

वहीं क्योंकि अश्विनी वैष्णव का कानपुर से गहरा नाता रहा है, दरअसल वे कानपुर आईआईटी से पढ़ाई की है। माना जा रहा है वे वहां भी जा सकते है। कानपुर से नई दिल्ली श्रमशक्ति एक्सप्रेस थी, हालांकि दिल्ली जाने के लिए ट्रेन कनेक्टेड काफी है, इस ट्रेन के संचालन से यात्रियों के लिए दिल्ली जाने के लिए एक और विकल्प मिलेगा।

क्या रहेगा समय

कानपुर मेल ट्रेन 14153 कानपुर सेंट्रल से रात 8 बजकर 40 मिनट पर रवाना होगी, सुबह 4 बजकर 50 मिनट पर आनन्द विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वहीं दूसरी ओर यह ट्रेन 14154 वापसी में आनन्द विहार से रात 11 बजकर 25 मिनट पर निकलेगी और सुबह करीब 7 बजकर 25 मिनट पर कानपुर पहुंचेगी। ट्रेन का स्टॉपेज फफूंद, इटावा, टूंडला, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा, दादरी और गाजियाबाद होगा।

ये भी पढ़ें: Kanpur News: कानपुर में 20 लाख की लूट का पर्दाफाश, कारोबारी का कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड

क्या कहना है लोगों का

लोगों का कहना है, कानपुर से दिल्ली तक का सफर हर वर्ग के लिए यह ट्रेन बहुत ही अच्छा कदम है, ये पहल बहुत पहले हो जानी चाहिए थी, चलिए अब सही, श्रमशक्ति एक्सप्रेस चलने के इतने सालों बाद इस दैनिक ट्रेन के संचालन से व्यापारी वर्ग हो या स्टूडेंट्स सभी मे उत्साह है।

क्योंकि दिल्ली जाने के लिए व्यापारी वर्ग और स्टूडेंटस की भीड़ दिखाई देती है। श्रमशक्ति में टिकट नहीं मिल पाते थे, अब एक और विकल्प मिल गया है, यह बहुत अच्छी पहल है।

Location :  Kanpur

Published :  14 November 2026, 8:03 PM IST