कानपुर में हुक्का बारों पर पुलिस का शिकंजा! रेड पड़ते ही मचा हड़कंप, 12 लोग मिले हुक्का पीते

कानपुर में हुक्का बारों के खिलाफ पुलिस ने एक सप्ताह का विशेष अभियान शुरू किया है। स्वरूप नगर में छापेमारी के दौरान संचालक समेत करीब 12 लोग हुक्का पीते मिले। पुलिस ने मुकदमे और परिसर सील करने की कार्रवाई शुरू की है।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 30 September 2026, 9:43 PM IST

Kanpur: उत्तरप्रदेश के कानपुर में अवैध हुक्का बार और हुक्का संचालन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक सप्ताह का विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत पुलिस वैध और अवैध रूप से संचालित हुक्का बारों की जांच कर कार्रवाई कर रही है।

पुलिस की रेड पर हुक्का बार में मचा हड़कंप

इसी क्रम में स्वरूप नगर इलाके में पुलिस को एक स्थान पर हुक्का संचालित होने की सूचना मिली। जेसीपी विपिन टाडा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर रेड की, जहां हुक्का संचालित होता मिला। इस दौरान वहां हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान संचालक समेत करीब 12 लोग हुक्का पीते हुए पाए गए।

ये भी पढ़ें: Jhansi: गाय को रोटी खिलाने निकला 10 साल का जयंत, रास्ते में हुआ हादसा; परिवार के इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम

पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की। वहीं जिस परिसर में हुक्का संचालित हो रहा था, उसे सीज और सील करने की कार्रवाई की बात भी कही है। वहीं शहर के अन्य थाना क्षेत्रों में भी पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया।

जेसीपी विपिन टाडा के मुताबिक यह कार्रवाई किसी एक थाना क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगी। डीसीपी के नेतृत्व में पूरे कमिश्नरेट में अभियान चलाया जा रहा है, खास तौर जनपद में गली, मोहल्लों में चल रहे वैध और अवैध हुक्का बारों को चिन्हित किया जा रहा है। एक सप्ताह के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुक्का बारों की जांच की जाएगी और नियमों का उल्लंघन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें: मोदी-ट्रंप की फोन पर अहम बातचीत, ट्रेड डील से लेकर रक्षा और ऊर्जा तक कई मुद्दों पर चर्चा

उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में यह अभियान चलाया जा रहा है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शहर भर में हुक्का बारों के खिलाफ पुलिस का अभियान चल रहा है।

Location :  kanpur

Published :  30 September 2026, 9:43 PM IST