Kanpur: लूट का विरोध करना पड़ा भारी, अलीगढ़ के युवक ने जान देकर चुकाई कीमत

यूपी के कानपुर में गुरुवार को एक शख्स को लूट का विरोध करना महंगा पड़ गया। दबंगों ने युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद इलाके में दहशत के साथ-साथ लोगों में भारी आक्रोश है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 14 May 2026, 3:57 PM IST
google-preferred

Kanpur: जनपद के पनकी थाना क्षेत्र में लूट का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। छीनाझपटी का विरोध करने पर बदमाशोंने युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। परिजन युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसने दम  तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र  का मामला है। मृतक की पहचान महावीर नगर निवासी तेजवीर सिंह (35) के रूप में हुई है।

ऐसे हुई वारदात

जानकारी के अनुसार मृतक रावतपुर स्थित एक साइट से काम कर देर शाम घर लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनसे छीनाझपटी करने लगे। बदमाशों ने मृतक के तीन हजार रुपये छीन लिए। मृतक के विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावर उन्हें सड़क किनारे मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए।

मृतक की फाइल फोटो

इसी दौरान बाजार सब्जी लेने जा रही उनकी पत्नी मीना की नजर सड़क किनारे पड़े पति पर पड़ी। पति की हालत देख वह चीख पड़ीं और आसपास के लोगों की मदद से उन्हें कल्याणपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने तत्काल हैलट अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान तेजवीर ने दम तोड़ दिया।

अलीगढ़ में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 1668 किलो नकली पनीर बरामद; 5 लाख का माल पकड़ा

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

IPL का टिकट पक्का: कानपुर की पिच पर चमकेगा यूपी का हुनर, समीर रिज़वी के बाद अब किसकी बारी?

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक मूल रूप से अलीगढ़ जिले के थाना सिमरधारी क्षेत्र के गांव तरसरा के निवासी थे। वह अपने पीछे मां किरण, बेटा शिव तथा बेटियां शिवानी और डोली छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Location :  Kanpur

Published :  14 May 2026, 3:47 PM IST

Advertisement