
सड़को की बदहाली के चलते सपा युवजन सभा कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन (Img: Dynamite News)
Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में शहर की बदहाल सड़कों व सीएम ग्रिड के तहत सड़क निर्माण में हो रही देरी को लेकर समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को आयुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।
समाजवादी पार्टी युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष अर्पित त्रिवेदी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए आयुक्त कार्यालय पहुंचे। शहर की सड़कों को लेकर व अधूरे पड़े विकास कार्यों को लेकर मण्डलायुक्त कार्यालय में पहुंचकर ज्ञापन दिया।
सड़को की बदहाली के चलते सपा युवजन सभा कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन (Img: Dynamite News)
ये भी पढ़ें: Kanpur News: कानपुर में सड़क पर उतरे किसान, बोले- सरकार भूल गई वादे, अब दिल्ली में होगा आंदोलन
समाजवादी युवजन सभा के कानपुर महानगर अध्यक्ष अर्पित त्रिवेदी ने बताया कि शहर में बारिश के बाद से शहर की सड़कों की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। आवागमन में कितनी शहरवासियों को परेशानियां हो रही है। जिसकी वजह से दुर्घटनाएं भी सामने आ रही हैं। सीएम ग्रिड के तहत कार्य 30 नवम्बर तक कहा गया है, दावा है अबतक 60 प्रतिशत ही कार्य हो पाया है।
ये भी पढ़ें: Kanpur Dev Deepawali: धरती पर दीपों की जगमगाहट, आसमान में आतिशबाजी; कानपुर में दिखा अद्भुत नजारा
सीएम ग्रिड परियोजना के तहत बनी सड़कों की बदहाली पर सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि कुछ स्थानों पर सड़क निर्माण और मरम्मत का काम रात में हुआ, और सुबह उखड़ गया। अधूरे काम पड़े हैं तो जाम भी बड़ी चुनौती बन गया है उससे भी जूझना पड़ रहा है। जनता को अब आश्वासन नहीं, समस्याओं का समयबद्ध समाधान चाहिए। इन्हीं सब मांगो को लेकर ज्ञापन मण्डलायुक्त कार्यालय में सौंपा है, मांग की है इसमें जिसकी भी लापरवाही हो उसपर कार्रवाई की जाए।
Location : Kanpur
Published : 27 November 2026, 4:40 PM IST