Kanpur News: फर्जी फर्म के नाम पर 16 करोड़ का खेल, दो शातिर गिरफ्तार

कानपुर कमिश्नरेट के पश्चिमी जोन की पनकी थाना पुलिस ने फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों रुपये का लेनदेन करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने अजय गुप्ता उर्फ रामजी और संजीव कुमार गुप्ता उर्फ दीपु को शंका तिराहा स्थित शिव मंदिर के पास से दबोच लिया।

Post Published By: MOHIT BATHAM KANPUR
Updated : 23 May 2026, 4:38 PM IST
google-preferred

Kanpur:  उत्तर प्रदेश के कानपुर कमिश्नरेट के पश्चिमी जोन की पनकी थाना पुलिस ने फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों रुपये का लेनदेन करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने अजय गुप्ता उर्फ रामजी और संजीव कुमार गुप्ता उर्फ दीपु को शंका तिराहा स्थित शिव मंदिर के पास से दबोच लिया। दोनों आरोपियों पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए करोड़ों रुपये के अवैध ट्रांजेक्शन और वसूली का आरोप है।

नोटिस मिलने से हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पनकी निवासी अर्चना मिश्रा को लोन दिलाने का झांसा देकर उनके नाम से कई बैंक खातों का संचालन कराया। इसी दौरान महिला के दस्तावेजों का दुरुपयोग करते हुए “AM” नाम से एक फर्जी फर्म तैयार कर ली गई। आरोप है कि इस फर्जी फर्म के माध्यम से करीब 16 करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता को आयकर विभाग इटावा से नोटिस प्राप्त हुआ। नोटिस मिलने के बाद महिला के होश उड़ गए और उसने पुलिस से शिकायत की।

आरोपियों के द्वारा की जा चुकी बड़ी वसूली

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी लगातार उसे डरा-धमकाकर रुपये वसूल रहे थे। अब तक करीब 50 हजार रुपये की वसूली की जा चुकी थी और आरोपी लगातार और रकम की मांग कर रहे थे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी।

कमिश्नरेट पुलिस ने दो युवकों की गिरफ्तारी करते हुए कार्रवाई की शुरू

मामले की गंभीरता को देखते हुए पनकी थाना पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। डीसीपी पश्चिम के निर्देशन में पुलिस टीम ने आयकर विभाग के सहयोग से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों से पूछताछ करते हुए इनसे जुड़े अन्य लोगों और लेनदेन की पूरी जांच में जुटी हुई है।

Location :  kanpur

Published :  23 May 2026, 4:38 PM IST

Advertisement