Kanpur: मैक्स मॉल में आग लगने से मचा हड़कंप, धुएं का गुबार देख सहमे लोग

कानपुर के एक शॉपिंग मॉल में अचानक लगी भीषण आग से हड़कंप मच गया। बेसमेंट से उठी आग की लपटों और धुएं के गुबार ने देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद मॉल में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 19 September 2026, 1:23 AM IST

Kanpur: जनपद के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित मैक्स शॉपिंग मॉल के बेसमेंट में शुक्रवार देर शाम अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बिल्डिंग धुएं के गुबार से घिर गई। मॉल से उठता घना धुआं देखकर आसपास के इलाके में भी अफरातफरी का माहौल बन गया।

दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची जहां आग बुझाने का काम शुरू हुआ वहीं ऊपर फंसे 7 से 9 लोगों को सकुशल रेस्क्यू किया गया। आग इतनी भीषण थी कि काफी दूर से भी धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था।

ऊपर फंसे थे लोग

जानकारी के मुताबिक कल्यानपुर थाना क्षेत्र स्थित एक मैक्स शॉपिंग मॉल के बेसमेंट में अचानक आग लगने से हड़कम्प मच गया, धुंए का गुबार उड़ता देख स्टाफ के लोग चीखते चिल्लाते वहां से बाहर की तरफ भागे, देखते ही देखते ऊपरी मंजिल तक धुंआ फैल गया जहां कई लोग मौजूद थे,

कानपुर में फर्जी रौब झाड़ने वालों पर शिकंजा, प्रेस पुलिस और अधिवक्ता लिखे वाहनों की जांच

फंसे लोगों को भी सकुशल रेस्क्यू

लोगों ने दमकल व पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां पहुंच कर आग को काबू करने में जुट गई , वही ऊपरी मंजिल में काफी देर से फंसे लोगों को भी सकुशल रेस्क्यू किया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली.

एक दौर था जब गूंजती थीं मशीनों की आवाजें और अब पसरा सन्नाटा, जानें कानपुर की शान लाल इमली के इतिहास की पूरी दास्तान

सीएफओ ने बताया

फिलहाल आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है, सीएफओ ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंची आग पर काबू पाया और ऊपरी मंजिल से 9 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Location :  Kanpur Dehat

Published :  19 September 2026, 1:12 AM IST