महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी की रसोई का बजट, दाल से तेल तक 15 फीसदी तक बढ़े दाम, जानिए कितना बढ़ा खर्च

कानपुर में महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। दाल, चावल, सरसों तेल और मसालों के दाम 10 से 15 फीसदी तक बढ़ गए हैं। व्यापारियों के मुताबिक पांच हजार रुपये का मासिक राशन अब आठ हजार तक पहुंच रहा है। शादी-विवाह के सीजन में खर्च और बढ़ने की आशंका है।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 14 November 2026, 2:42 PM IST

Kanpur: खाने-पीने की चीजों की बढ़ती कीमतें आम आदमी के घर के बजट पर भारी बोझ डाल रही हैं। दाल, चावल, सरसों का तेल और अन्य जरूरी खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ने से लोगों का घर का बजट बुरी तरह बिगड़ गया है। आम लोग सोच रहे हैं कि अगर वे रोजमर्रा के खाने-पीने का खर्च भी नहीं उठा पाएंगे, तो अपना गुजारा कैसे करेंगे। वे सरकार से भी मांग कर रहे हैं कि इन कीमतों को कम करने के लिए कदम उठाए जाएं।

ऑनलाइन मार्केटप्लेस ने बढ़ाईं मुश्किलें

महंगाई का असर अब आम घरों की रसोई में साफ दिखने लगा है। दाल, चावल, सरसों का तेल, साबुत धनिया और जीरा जैसी रोजमर्रा की जरूरी चीजों के दाम हाल ही में 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं, जिससे आम परिवारों का बजट गड़बड़ा गया है। कलेक्टेरगंज अनाज मंडी (गल्ला मंडी) के एक व्यापारी का कहना है कि थोक बाजार में कीमतों के बढ़ने का सीधा असर खुदरा (रिटेल) कीमतों पर पड़ रहा है। वहीं, ऑनलाइन व्यापार के बढ़ने से स्थानीय व्यापारियों की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं।

कानपुर में खूनी वारदात: ईंट से कूचकर युवक की बेरहमी से हत्या, घर के बरामदे में मिला लथपथ शव

व्यापारी क्या कहते हैं?

व्यापारियों के अनुसार, अरहर दाल का थोक भाव 138 से 150 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है, जबकि खुदरा बाजार में यह लगभग 160 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है। अन्य दालों की कीमतों में भी भारी उछाल आया है। पुलाव में इस्तेमाल होने वाले चावल और 'गोल्डन सेला' चावल की कीमतों में लगभग 15 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। सरसों का तेल थोक में लगभग 220 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। जीरा समेत कई मसालों और अन्य खाद्य पदार्थों के दाम भी बढ़ गए हैं।

दाल की कीमतों में बढ़ोतरी (सोर्स-डाइनामाइट न्यूज़)

व्यापारी संजीव राठौर बताते हैं कि राशन का जो सामान कुछ समय पहले तक एक परिवार को लगभग 5,000 रुपये में मिल जाता था, अब उसके लिए 8,000 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। आम परिवारों के लिए इन खर्चों को संभालना एक बड़ी चुनौती बन गई है और सरकार को इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा, ऑनलाइन मार्केटप्लेस के विस्तार ने इन मुश्किलों को और बढ़ा दिया है।

शादियों का सीजन भी करीब आ रहा है। नतीजतन, खाने-पीने की चीजों की बढ़ती कीमतें उन परिवारों पर असर डाल सकती हैं जो शादियों की तैयारी कर रहे हैं। रोजमर्रा की घरेलू जरूरतों के अलावा शादी-ब्याह के आयोजनों में इस्तेमाल होने वाली चीजों की कीमतें भी बढ़ती जा रही हैं।

चाय लेकर पहुंची मां तो उड़ गए होश, बदायूं में घर में नानी-नाती की लाश मिलने से उठे की सवाल

सरकार को इन बढ़ती कीमतों पर ध्यान देना चाहिए।

आम उपभोक्ता पूछ रहे हैं, "हर चीज इतनी महंगी होती जा रही है तो हम क्या खाएं और कैसे खाएं?" वे सरकार से मांग कर रहे हैं कि खाने-पीने की चीजों की आसमान छूती कीमतों पर लगाम लगाई जाए और आम उपभोक्ताओं को राहत दी जाए। उनका कहना है कि एक आम इंसान अपनी बुनियादी जरूरतों में कटौती भी एक हद तक ही कर सकता है, आखिरकार खाना-पीना तो बहुत जरूरी है अगर लोग खा-पी ही नहीं पाएंगे तो वे क्या करेंगे?

Location :  Kanpur

Published :  14 November 2026, 2:42 PM IST