स्मार्ट मीटर और महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरी BMP… लालटेन लेकर किया जोरदार प्रदर्शन
स्मार्ट मीटर, महंगाई और बढ़ते ईंधन दामों के खिलाफ बहुजन मुक्ति पार्टी (BMP) ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने लालटेन लेकर सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने स्मार्ट मीटर हटाने और गैस-पेट्रोल कीमतें घटाने की मांग करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।