
कानपुर के होटल रिद्धि पैलेस पर पुलिस का छापा (image source: internet)
Kanpur: कानपुर के रावतपुर क्षेत्र में स्थित होटल रिद्धि पैलेस पर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने छापा मारकर एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि होटल के अंदर अवैध गतिविधियां चल रही हैं।
इस जानकारी को पुख्ता करने के लिए एक पुलिसकर्मी को कस्टमर बनाकर होटल भेजा गया। बातचीत के दौरान 1200 रुपये की डिमांड की गई, लेकिन सौदा 1000 रुपये में तय हुआ। जैसे ही पुष्टि हुई, बाहर मौजूद टीम ने तुरंत छापा मार दिया और मौके पर हड़कंप मच गया।
छापेमारी के दौरान पुलिस को होटल के कमरों में चौंकाने वाले सबूत मिले। हर कमरे में टीवी एडॉप्टर के अंदर हिडन कैमरे लगाए गए थे, जिनसे ग्राहकों की आपत्तिजनक गतिविधियों की रिकॉर्डिंग की जाती थी।
Lucknow Crime: शक के चलते पत्नी की गला घोंटकर हत्या, फिर खुद पहुंचा थाने
पुलिस ने जब होटल संचालक प्रमोद गुप्ता का मोबाइल जब्त कर जांच की, तो उसमें करीब 250 अश्लील वीडियो मिले। ये वीडियो कथित तौर पर विभिन्न ऑनलाइन साइट्स पर बेचे जा रहे थे। जांच में सामने आया कि होटल के सभी 10 कमरों में इसी तरह के कैमरे लगाए गए थे। पुलिस ने सभी उपकरण जब्त कर लिए हैं और फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि रैकेट में शामिल महिलाएं फैक्ट्रियों में काम करने वाली युवतियों को पैसे का लालच देकर इस अवैध धंधे में धकेलती थीं। एक संबंध के बदले उन्हें 500 रुपये और ग्राहकों से 1000 से 1500 रुपये वसूले जाते थे।
इस पूरे नेटवर्क में होटल संचालक प्रमोद गुप्ता के साथ तीन महिलाओं और एक अन्य सहयोगी की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस ने कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छापे के दौरान होटल के तीन कमरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जिन्हें बाद में पूछताछ कर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
Crime News: गोरखपुर में पति-पत्नी की संदिग्ध मौत का सच आया सामने, पढ़ें पूरी खबर
एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि होटल लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों के लिए उपयोग किया जा रहा था। पुलिस को शक है कि इस नेटवर्क के पीछे और भी लोग शामिल हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस ने होटल संचालक सहित सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बरामद डिजिटल सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Location : Kanpur
Published : 16 May 2026, 6:50 AM IST
Topics : crime news Kanpur News police raid Sex racket UP Police